व्हाट्सअप में खामी : आजकल बिना खाने और पानी के जिन्दा रहा जा सकता है परन्तु मोबाइल और उनकी एप्लीकेशन के बिना जैसे इंसान के लिए बड़ा मुश्किल सा हो गया है। वैसे आजकल हम कई तरह की ऍप्लिकेशन्स का उपयोग करते है परन्तु कुछ एप्लीकेशन इतने कॉमन है की जैसे उसके बिना इंसान का जीवन रुक सा जाता है। गांव के कुछ लोगो को छोड़ दे तो महानगर के सभी लोगो की स्थिति एक जैसी है.
हमारे सभी के जीवन में या हमारे मोबाइल में एक ऐसी एप्लीकेशन है जिसके बिना हमारा जीवन अधुरासा लगता है। हम बात कर रहे है व्हाट्सएप एप्लीकेशन की। दोस्तों है न व्हाट्स एप्प की बिना जीवन अधूरा जैसे ही कुछ बात करना हो कुछ काम हो हम कितने सरलता से कह देते है जरा व्हाट्सएप कर देना। आज कल एक न्यूज़ बड़ी सुर्खियों में है हुआ यु की एक लड़की ने व्हाट्सएप एप्लीकेशन में एक खामी बताई है। अभी तक गौरतलब है की इस एप्प में कोई खामी नहीं है।परन्तु लड़की ने व्हाट्सप्प में खामी बताई है। आयी जानते है व्हाट्सअप में खामी को किसने और क्या बताया।
परन्तु इस बात के सामने आते ही व्हाट्सअप में खामी को बताने के लिए उस लड़की को इनाम भी दिया गया। जो की राजस्थान की रहने वाली है। उसने इस खामी के बारे में कंपनी को ब्रॉउन टी प्रोग्राम के द्वारा जानकारी दी।
जानकारी देने के पश्चात कंपनी ने व्हाट्सअप में खामी को ठीक कर दिया।
व्हाट्सएप ने दिया इनाम
दोस्तों उस लड़की का नाम है मोनिका अग्रवाल जो पेशे से इंजीनियर है। हम जानते है की टेक और दूसरे अन्य कंपनी एप्प में खामी निकलने के लिए इनाम देती रहती है. इसके लिए bounty प्रोग्राम होता है अब एक भारतीय लड़की को व्हाटस एप्प ने इनाम दिया है।
असल बात ये है की एप्प में लास्ट सीन वाले फीचर में कमी थी। जिसकी वजह से माय कांटेक्ट एक्सेप्ट के लिए लास्ट सीन प्राइवेसी सेट होने के बाद भी यूजर का लास्ट सीन रिसीवर को दिखाई देता था। इससे जयपुर की निवासी मोनिका अग्रवाल ने मेटा वाइट हैट के जरिये रिपोर्ट किया।
मोनिका की इस रिपोर्ट को सही पाया गया। इसके बाद उन्हें कपनी की और से 1,500 डॉलर (लगभग सवा लाख रुपए ) का इनाम दिया गया। आजतक से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी प्रदान की। मोनिका पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।