हम जानते हैं की आप यह खबर पढ़कर अचंभित महसूस कर रहे होंगे परंतु इस वर्ष बृज में गोवर्धन पूजा का अलग ही माहौल था, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस वर्ष वहां आज तक की सबसे बड़ी गोवर्धन प्रतिमा की पूजा हुई है जो कि 108 फीट की है l
किसने की 108 फीट विशाळ गोवर्धन प्रतिमा की पूजा?
इस आलौकिक अविस्मरणीय 108 फीट वाली गोवर्धन प्रतिमा की पूजा राजस्थान के सम्माननीय पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह जी ने बुधवार को की l बता दें कि इस 108 फीट वाले गोवर्धन प्रतिमा को बनाने के लिए कुल 3 दिन का समय लगा और इस प्रतिमा को 40 ग्रामीणों की मदद से बनाया गया हैl जिसके लिए प्रदेश के संभवत हर छोटे-बड़े गौशाला से 20 ट्रॉली भरकर सैकड़ों किलो गोबर मंगवाया गया था l और अब प्रशासन की एक कोशिश है कि इस अद्वितीय 108 फीट वाली गोवर्धन प्रतिमा को सर्वश्रेष्ठ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मैं दर्ज कराया जाए,और इसके लिए हर संभव प्रयास शुरू हो चुका है, क्योंकि ग्रामीणों की माने तो यह प्रतिमा बृज में ही नहीं बल्कि देश दुनिया में आज तक की सबसे विशालकाय गोवर्धन प्रतिमा है जो कि 108 फीट लंबी और 80 फीट चौड़ी बताई जा रही हैl Also Read : Bhai Dooj 2022 : जानिए कब है भाई दूज का पर्व? जाने तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
सूत्रों के द्वारा यह बताया गया है कि प्रदेश के कलेक्टर आलोक रंजन जी ने अपनी खास बातचीत में यह बताया कि यह गोवर्धन प्रतिमा इस कारण बनाई थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर गोवर्धन पूजा बिना किसी मुश्किलात के कर सके l पहला यह गोवर्धन प्रतिमा को जमीन पर चूने की मदद से आकार दिया गया फिर उसे गोबर की मदद से पूरा किया गया l इस गोवर्धन प्रतिमा ने लोगों का बहुत स्नेह लूटा परंतु इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों का विशेष ध्यान एक और आयोजन अपने और खींचा और वह था वहां का खास लेजर शो l बस अब देखने की बात यह होगी कि लोगों के दिल की तरह यह खास गोवर्धन प्रतिमा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपनी जगह बना पाती है या नहीं l Also Read : Diwali Pooja Date : जानिए धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योंहारों की सही तारीखें