OLA को टक्कर देने आया Ambier,अब किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा ?? जानिए कीमत और माइलेज

0
8
scooter

Ola S1 Air VS Embier N8: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ओला का दबदबा है। ओला के स्कूटर पिछले 9 महीनों में सबसे ज्यादा बिके हैं। अब ओला को इस सेगमेंट में नए स्कूटर एम्बियर एन8 से चुनौती मिल रही है। आइए आपको ओला के एस1 एयर और एम्बियर एन8 के बीच तुलना बताते हैं।

अम्बियर N8

इसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी एनिग्मा ने बनाया है। यह बाजार में 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह सिंगल चार्ज में 200 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। एम्बियर N8 63V 60AH बैटरी पैक द्वारा संचालित है। इसमें 26 लीटर का अंडर सीट बूट स्पेस मिलता है।
यह 50 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करता है
इसमें एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स और टर्न सिग्नल लैंप मिलते हैं। पावरफुल स्कूटर में मोबाइल कनेक्ट, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर का कुल वजन 220 किलोग्राम है। यह 50 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करता है। इसे महज 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, फास्ट चार्जर का विकल्प भी उपलब्ध है। स्कूटर में डिस्क ब्रेक टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन है।

scooterr
ओला एस1 एयर
ओला के इस स्कूटर में 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। Ola S1 Air में सिंगल-पीस सीट और एक मिरर मिलता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 87 किलोमीटर तक चलता है। यह दमदार स्कूटर महज 4.3 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसका कुल वजन 99 किलोग्राम है। उस बाज़ार में रु. 1,21,042 लाख एक्स-शोरूम उपलब्ध है।
रिवर्स मोड और साइड स्टैंड अलर्ट जैसी सुविधाएं
यह स्कूटर 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर की पावर 2700 वॉट और सीट की ऊंचाई 792 मिमी है। यह 3 वेरिएंट और 5 रंगों में उपलब्ध है। इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लैट फुटबोर्ड है। इसमें टीएफटी स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड, रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट, ओटीए अपडेट, म्यूजिक प्लेबैक, रिमोट बूट लॉक, नेविगेशन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं।