Cricket

Asia Cup 2022 : सुनील गावस्कर भड़के विराट कोहली और रोहित शर्मा पर, कहा- खराब शॉट खेलकर हुए दोनों आउट

Asia Cup 2022 : टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में 5 विकेट से मात दी। हालांकि भारत के 3 स्टार खिलाड़ी केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली इस जीत में ज्यादा योगदान नहीं दे सके। टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारत की जीत के बाद निशाने पर लिया। सुनील गावस्कर ने कहां की खराब शॉट खेलते हुए यह दोनों खिलाड़ी आउट हुए।

Asia Cup 2022

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 34 गेंद में 35 रन जबकि रोहित शर्मा ने 18 गेंदों में 12 रनों की ही पारी खेली। गावस्कर ने कहा कि एक बड़ा स्कोर इन खिलाड़ियों को करना चाहिए था। पूर्व कप्तान ने कहा कि केएल राहुल ने तो केवल एक ही गेंद खेली। इसलिए आप उनको जज नहीं कर सकते परंतु विराट और रोहित के पास समय था। उन्हें और अधिक रन बनाने चाहिए थे। पहले जब लोग विराट कोहली के फॉर्म पर सवाल उठाते तो मैं उन्हें कहता था कि उनका लक साथ नहीं दे रहा है।

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022 : विराट कोहली के साथ लक भी था

Asia Cup 2022– गावस्कर ने आगे बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली के साथ लक भी था। चांस विराट कोहली को इसमें मिले, कई बार गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी। गेंद स्टंप के पास से गुजर गई, लक विराट कोहली के साथ था। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट भी उस समय खेले थे।

Asia Cup 2022

गावस्कर ने आगे बताया कि ऐसी शुरुआत मिलने के पश्चात बड़ी पारी की उम्मीद आप खिलाड़ी से करते हैं। उन्हें कम से कम 60 से 70 रन बनाने चाहिए थे। लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा आउट हुए वैसे ही विराट कोहली भी चलते बने। बहुत ही खराब शॉट दोनों ने खेलें। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब आपको तेजी से रन बनाने की आवश्यकता नहीं थी तो फिर छक्का लगाने के चक्कर में विकेट क्यों गवाया।

आपको बता दें कि 148 रनों का लक्ष्य टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिला था। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को हार्दिक पांड्या की बेहतरीन पारी के चलते केवल 19.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर ही प्राप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker