Uncategorized

Bhai Dooj 2022 : जानिए कब है भाई दूज का पर्व? जाने तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2022 :  हिंदू धर्म में साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली माना जाता है जिसके साथ कई छोटे छोटे त्योहार जैसे धनतेरस,रूप चौदस, या  आम भाषा में कहें तो नरक चौदस,  गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाता है और इसीलिए आज हम  उन्हीं सब दिवाली के त्योहारों में से एक त्यौहार “भाई दूज” के बारे में विस्तार से बात करेंगे और जानेंगे भाई दूज पूजा विधि शुभ मुहूर्त और  तिथि के बारे मे,

Bhai Dooj 2022 :

इस साल 2022 में दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जिसके ठीक 2 दिन बाद यानी 26 अक्टूबर को भाई दूज मनाया जाएगा। इस वर्ष भाई दूज को एकदम विलंब से मनाया जा रहा है क्योंकि 25 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। पौराणिक कथाओं की माने तो भाई दूज कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर मनाया जाता है जोकि भाई बहनों का एक बहुत ही खास त्यौहार है…

इसमें पर्व मे सुबह सवेरे ब्रह्म काल में भाई बहन स्नान कर लेते हैं और उसके बाद बहन  भगवान विष्णु और गणपति जी की  पूजा करती है और उसके बादअपने हाथों से भाई को तिलक लगाकर एवं उसे स्वादिष्ट भोजन कराकर उसकी लंबी उम्र और आशाओं की पूर्ति  कि भगवान से प्रार्थना करती है।

Bhai Dooj 2022 :

Bhai Dooj 2022 : भाई दूज का शुभ मुहूर्त

2022 में भाई दूज 2 दिन के लिए मनाया जाएगा जो कि  यह तो  त्योहार शुरू होगा 26 अक्टूबर को दोपहर 2:42 से और समाप्त  होगा  अगले दिन  यानी27 अक्टूबर को दोपहर 12:45  जिस में भी पंडितों के द्वारा बताया गया है कि तिलक का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर तिलक का मुहूर्त दोपहर 2:42 से दोपहर 3:27 तक रहेगा। 

Bhai Dooj 2022 :

Bhai Dooj 2022 : भाई दूज की पूजा विधि

भारतवर्ष में भाई दूज को एक और नाम से जाना जाता है और वह है यम दितीय क्योंकि मान्यताओं के अनुसार यह त्यौहार यमदेव और उनकी बहन यामी के कारण शुरू हुआ है और माना जाता है, और  भारतीय मान्यताओं के अनुसार आज के दिन जो बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसके लिए प्रार्थना करती है  उस भाई की दीर्घायु होती है और वह अकाल मृत्यु के भय से भी  मुक्त हो जाता है । यह दिन भाई बहन के रिश्ते की  मधुरता को बढ़ाता है इसीलिए हमें आशा करते हैं कि यह भाई दूज का त्योहार आप लोग भी काफी धूमधाम से मनाएं। Also Read : Diwali 2022 : दीपावली पर सिर्फ 2 घंटे ही कर सकेंगे आतिशबाजी, इन जगहों पर लगा प्रतिबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker