Bollywood : हिंदी फिल्म जगत की हस्तियों के पास आज के वक्त में दौलत और शोहरत दोनों मौजूद है। इन्होंने अपनी मेहनत और लगन से कई मुकाम हासिल किये हैं। बॉलीवुड स्टार्स के फैंस उनकी लाइफस्टाइल से काफी इंप्रेस होते हैं और उनकी तरह ही रहने के सपने देखते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड (Bollywood) के उन अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मशहूर होने के बावजूद किराये के घर में रह रहे हैं।
आइये जानते है इन सितारों के बारे में
ऋचा चड्ढा और अली फजल
फुकरे मूवी के हिट स्टार्स ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही में मुंबई में एक घर रेंट पर लिया है। खबरों के अनुसार एक दूसरे को चाहने वाला ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। फिलहाल ये दोनों लिव इन में रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जो घर उन्होंने रेंट पर लिया है, उसका यर्ली रेंट 36 लाख रूपये है।
जैकलीन फर्नांडिस
ब्यूटीफुल बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जुहू में एक अपार्टमेंट में रहती हैं। ये अपार्टमेंट प्रियांका चोपड़ा का है, जो उन्होंने जैकलीन को रेंट पर दिया है। इस अपार्टमेंट के लिये जैकलीन हर महीने 6.78 लाख रूपए चुकाती हैं।
ऋतिक रोशन
करोड़ों की संपत्ति के मालिक ऋतिक रोशन भी रेंट पर रहते हैं। ऋतिक रोशन अपने घर के लिये सालाना एक करोड़ रूपये किराया देते हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
हाल ही में शादी के बंधन में बंधा ये क्यूट कपल मुंबई के एक फ्लैट में किराये पर रह रहा है। इनका ये फ्लैट जुहू के एक सी फेस अपार्टमेंट में हैं। इस फ्लैट के लिये उन्हें महीने के आठ लाख रूपये देने होते हैं।
कृति सेनन
फेमस एंड यंग बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन मुंबई में किराये के घर में रहती हैं। इन्होंने बिगबी यानी अमिताभ बच्चन का घर रेंट पर लिया है। इस घर के लिये एक्ट्रेस हर महीने 10 करोड़ का किराया देती हैं।
आयुष्मान खुराना
इस अभिनेता ने मुंबई के अधेंरी में एक लग्जरी अपार्टमेंट रेंट पर ले रखा है, जिसके लिये वे हर महीने 5.25 लाख रूपये रेंट देते हैं।