Bollywood

बोनी कपूर ने बताया श्रीदेवी की मौत के बाद लग गई थी उन्हें ये गंदी आदत

बोनी कपूर की पत्नी श्री देवी का निधन 2018 में दुबई के एक होटल में हुआ था। आज फिर से श्रीदेवी को याद किया गया है। बोनी कपूर ने हाल ही में बताया कि श्रीदेवी की मौत के बाद उन्होंने फिर से सिगरेट पीना शुरू कर दी थी।

बोनी कपूर
हाल ही में बोनी कपूर अपनी बेटी जानवी कपूर के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा शो पर आए थे। यह मिली फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गए थे। बातों ही बातों में बताया गया कि श्रीदेवी का फैमिली ट्रिप पर दुबई जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। बोनी कपूर ने बताया कि जब उनकी पत्नी का निधन हो गया तो वह काफी ज्यादा तनाव, संकट और चिंता में गिर जाने से उन्होंने अपने आपको काफी अकेला महसूस कर लिया था। इसी कारण से अभिनेता ने फिर से सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। लेकिन फिर उन्हें अचानक से श्रीदेवी द्वारा की गई कुछ बातें याद आ गई और उन्होंने फिर से सिगरेट को हाथ नहीं लगाया।

बोनी कपूर
अभिनेता ने बताया कि जब मैं पहले सिगरेट पिया करता था। उस दौरान मुझे श्रीदेवी ने कहा कि अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो यह सिगरेट पीना छोड़ दीजिए। आपको बता दें कि बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। इसलिए उनके निधन होने के बाद भी उन्होंने सिगरेट को हाथ दोबारा नहीं लगाया।

बोनी कपूर
हैरान करने वाली बात यह है कि बोनी कपूर भी मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए दुबई आए हुए थे। लेकिन मीडिया द्वारा इस बात का खुलासा हुआ कि श्रीदेवी की मौत बाथरूम में बाथटब में डूबने से हो गई। यह तो आप सभी जानते हैं कि श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम थी। मॉम फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना, नवाज़ुद्दीन सिद्धकी, तेजल अली अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म को लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया था और आपको बता दें कि जल्द ही बोनी लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में हमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker