दिवाली से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों के बोनस को लेकर किया बड़ा एलान, इन कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान किया है। जैसा कि आप सब जानते हैं दिवाली का पर्व आ रहा हैं और सभी इस पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाते हैं। इसी के चलते राज्य सरकार कि तरफ से दिवाली के पर्व को देखते हुए बड़ी घोषणा कि गई है।
दिवाली से पूर्व कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों के दिवाली बोनस को लेकर बड़ा एलान किया है। सीएम गहलोत के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 6 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इससे पूर्व रेलवे भी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर चूका है। रेलवे के बाद अब गहलोत सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दिया हैं।
Also Read : सचिन पायलट पर अशोक गहलोत का निशाना, बोले-कांग्रेस के वफादार………
अशोक गहलोत इन कर्मचारियों को देंगे बोनस
इस घोषणा का लाभ राज्य सरकार के राजपत्रित अधिकारियों को छोड़कर उन कर्मचारियों को प्राप्त होगा जिन्हे राजस्थान सिविल सेवा नियम 2017 या फिर पे मेट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे 4800 या नीचे के लेवल का वेतन मिलता है। पंचायत समिति, जिला परिषद और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी यह बोनस दिया जायेगा।
इस बोनस को तीस दिन की अवधि के लिए दिया जायेगा अर्थात प्रत्येक कर्मचारी को 6774 रुपये बोनस दिया जायेगा। बोनस की 75 प्रतिशत राशि का भुगतान नगद के रूप में होगा। बाकि बचा 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा होगा। इस बोनस से राज्य सरकार के खजाने पर 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ने वाला है।