महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर्स में से एक हैं। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन धोनी अब भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट का जादू क्रिकेट फैंस के दिलों पर चलाया हुआ है जिस वजह से धोनी की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग मौजूद है।
महेंद्र सिंह धोनी एक मशहूर क्रिकेटर होने के साथ काफी लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीते हैं लेकिन धोनी कभी भी अपनी संपत्ति या फैन को लेकर अहंकार में नजर नहीं आते हैं और हमेशा सादगी पूर्ण जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं। धोनी ने बड़ी ही कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ एक बड़ी संपत्ति अपने नाम कर ली है।
महेंद्र सिंह धोनी नेटवर्थ
महेंद्र सिंह एक आम परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन उन्होंने क्रिकेट में अपना जादू ऐसा चला आया कि वह देखते ही देखते भारत के सबसे बड़े क्रिकेटर बन गए और आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी करीब 800 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। महेंद्र क्रिकेट मैच के अलावा ब्रांड के लिए भी एडवरटाइजिंग करते रहते हैं जो उनकी कमाई का जरिया है।
एम एस धोनी की शानदार कार कलेक्शन
महेंद्र काफी शानदार जिंदगी जीते हैं और उनके पास महंगी कारों का काफी शानदार कलेक्शन मौजूद है। धोनी के पास महंगी कारों में रेंज रोवर,बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज टोयोटा और महिंद्रा शामिल है।
महेंद्र सिंह के बाइक कलेक्शन
महेंद्र सिंह धोनी को बाइक चलाने का भी काफी शौक है। महेंद्र के पास महंगी और शानदार कारें ही नहीं बल्कि लग्जरियस बाइक भी शामिल है। धोनी की महंगी बाइकों की लिस्ट में बुलेट, हायाबूसा, कावासाकी निंजा, यामाहा r1, यामाहा थंडरकैट और डुकाटी 1098 शामिल है।