Dating : सिर्फ पैसे वाले नहीं, इन गुणों वाले लड़को को डेट करना पसंद करती हैं महिलाएं

Dating : आपने कई बार देखा होगा कि महिलाएं ऐसे लड़कों को भी डेट कर लेती हैं जो उनसे ज्यादा अच्छा नहीं होता दिखने में। आज के ज़माने में केवल लड़कियों के ही नहीं बल्कि लड़कों के भी लुक्स व बाकी गुणों को भी देखा जाता है। लड़के ज्यादातर लड़की की खुबसूरती पर मोहित होते हैं। वहीं काफी महिलाएं सुन्दरता के आलावा और भी गुणों को तवज्जोह देती हैं जिनके आधार पर वे साधारण पुरुष को भी पसंद कर लेती हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में आपको बताते हैं महिलाएं साधारण तरह के मर्दों को डेट करना क्यों पसंद करती हैं और किन गुणों के आधार पर चयन करती हैं।
पैसों के कारण
लड़का अच्छा दिखने के साथ साथ महिला के लिए पैसा भी जरूरी है। महिलाएं उन लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं जिनके पास अच्छे लुक्स के साथ अच्छा बैंक बैलेंस भी हो।
भविष्य की सिक्योरिटी
एक महिला अपने पूरे जीवन को सिक्योर करने के लिए भी डेट (Dating) करती हैं। वह अपने पार्टनर में पोटेंशियल हसबैंड भी देखती हैं जिसके साथ उनका भविष्य सैफ रहे। अगर साधारण लड़कों को डेट कर के उनका भविष्य सिक्योर होता है तो वे इसी तरह के लड़के को डेट करेंगी। क्योंकि उन्हें लगता है कि अच्छे लुक्स वाले लड़कों के पीछे पहले से ही काफी सारी लड़कियां होंगी। और वैसा लड़का एक लड़की का हो कर नहीं रह पाएगा। इसके विपरित साधारण लड़का केवल उन्हीं से प्यार करेगा और उन्हें सम्मान देगा।
खुद से कम अच्छा दिखने वाला
लड़कियां अक्सर ऐसे लड़कों को डेट (Dating) करती हैं जो लुक्स में उनसे काम अच्छा दिखता हो। ताकि इससे महिला को एक आत्मविश्वास मिलता है कि जिसे वे डेट कर रहीं हैं वह उन्हें कभी छोड़ कर नहीं जायेगा।
Also Read : Relationship Tips: पहली डेट पर कुछ इस तरह के झूठ बोलते है लड़के, छुपाते है गर्लफ्रेंड से ये सब चीजे
मजाकिया किस्म के लड़के
जाहिर सी बात है कि चिड़चिड़े और गुस्सैल लड़के किसी महिला को पसंद नही आयेंगे। लेकिन अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाला लड़का एक महिला को रिझाने के लिए काफी है। यह भले ही लड़का दिखने में काफी सुंदर हो पर महिला को चिड़चिड़ा सा मर्द कभी पसंद नहीं आएगा।
केयरिंग लड़का
लड़के के पास चाहे कितना ही पैसा हो या गुड लुक्स हों, लड़कियों को भाते वही हैं जो उनकी हर छोटी से छोटी बात पर केयर करे। केयरिंग नेचर वाले लड़के महिलाओं की पसंद की लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं।
बुद्धिमान लड़के
महिलाओं को पुरुषों की स्मार्टनेस काफी पसंद आती है। इस पुरुषों की ओर महिलाएं काफी आकर्षित होती हैं। महिलाएं कम दिमाग वाले पुरुष से दूरी ही बना कर रखती हैं।
इस आर्टिकल से आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि महिलाओं को किस तरह के मर्द पसन्द आते हैं। आप खुद आंकलन कीजिए की आप में ऊपर दिए गए कौन कौन से गुण मौजूद हैं।