डेविड वार्नर ने छोड़ा हाथ में आया कैच, ओपनर बल्लेबाज को मिला जीवनदान, देखिये वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जाना जाता हैं। इसी वजह से उन्हें स्लिप में रखा जाता है। वार्नर को फील्डिंग के दौरान कई शानदार कैच लेते देखा गया हैं, मगर बुधवार का दिन शायद उनके लिए नहीं था। फील्डिंग के दौरान उन्होंने हाथ में आया कैच टपका दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे ओवर में यह नजारा देखने को मिला।
डेविड वार्नर फर्स्ट स्लिप में खड़े हुए थे और थ्यूनिस डी ब्रुइन 3 रन पर खेल रहे थे। पैट कमिंस यह ओवर करवा रहे थे, जैसे ही उन्होंने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, इससे पहले कि थ्यूनिस कुछ समझ पाते बॉल उनके बल्ले के किनारे से लगकर फर्स्ट स्लिप की ओर चली गई।
Dropped! Warner can't hold on to a tough out-swinging chance #AUSvSA pic.twitter.com/UZrR8A5ll5
— 7Cricket (@7Cricket) December 28, 2022
डेविड वार्नर से छिटका कैच
बॉल को अपनी ओर आता देख डेविड वार्नर ने दोनों हाथों से इसे लपकने का प्रयास किया, मगर बॉल उनके हाथ से छिटक गयी। इस दौरान वार्नर गिर भी पड़े फिर भी कैच नहीं कर पाए। अगर यह कैच पकड़ा जाता तो साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाज सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो जाते। कप्तान डीन एल्गर डक पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं ओपनर सरेल इरवी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आपको बता दें फ़िलहाल साउथ अफ्रीका 371 रन से पीछे चल रही है। वह इस समय काफी दबाव में है। अब देखना यह होगा कि इस मैच का आखिर क्या परिणाम निकलता है। जानकारी के लिए बता दें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आगे बढ़ने के लिए साउथ अफ्रीका को अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे।