इस दीवाली सजाएं अपने घर को सुंदर रंगोली डिजाइन से, मां लक्ष्मी का करें खुबसूरती से स्वागत

दीवाली के त्योहार की तैयारियां पूरे देश में जोरों शोरों से चल रही है। बाजारों में रौनक, घर परिवार में हर्षोल्लास का माहोल बना हुआ है। दीवाली का त्योहार ही माता लक्ष्मी के लिए होता है। जहां घर को सजाया जाता है और संवारा जाता है, नए वस्त्र आभूषण पहने जाते हैं, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिला जाता है। जब बात हो घर सजावट और सुंदरता की तो रंगोली को नजरंदाज कैसे किया जा सकता है। हर साल घर की महिलाएं मिल कर घर को फूलों और रंगोली से खूब सजाती हैं। घर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी रंगोली बना कर लक्ष्मी माता के स्वागत की तैयारियां करती है। इस बार कितनी तरह की रंगोलिया ट्रेंड में चल रही है और आप कैसे इन रंगोलियों को आसानी से बना सकते हैं यह आपको बताएंगे आज इस आर्टिकल में।
राउंड रंगोली
जितने चाहे उतने रंगो के साथ घर के बाहर गोल रंगोली की डिजाइन बना कर घर की खुबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। इस रंगोली को और भी सुंदर बनाने के लिए इस पर दिए रख सकते हैं। जिससे आपकी रंगोली और भी आकर्षक लगेगी।
चावल की रंगोली
इस बार ट्रेंड में देखा गया है कि रंगोली बनाने के लिए केवल रंग ही नहीं बल्कि चावल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में आसानी से रंग वाले चावल मिल जाते हैं। जिनकी मदद से आप सुंदर रंगोली बना सकते हैं। चावल शुभ माने जाते हैं। घरों के बाहर लक्ष्मी माता के स्वागत के लिए चावल की रंगोली से बेहतर और क्या हो सकता है।
दीवाली में फूलों से बनाए रंगोली
सुंदर फूलों से बनी रंगोली जब आपके आंगन में महकेगी तो माता लक्ष्मी के स्वागत में और चार चांद लग जायेंगे। देवी माता को रिझाने के लिए पुष्पों का इस्तेमाल किया जाता है। आपकी रंगोली में भी अलग रंगो के फूलों का उपयोग का के खुबसूरत डिजाइन बनाई जा सकती है।
कॉर्नर रंगोली का ट्रेंड
शहरों में काम स्पेस के घरों या फ्लैट में बड़ी रंगोली बनाने जितनी जगह नहीं होती है। ऐसे में कॉर्नर रंगोली डिजाइन काफी सही ऑप्शन है। कॉर्नर रंगोली घर के बाहर या बालकनी में बना कर घर की शोभा बढ़ाएं।
दीवाली में दीपकों से सजी रंगोली
यदि आपके पास रंग और पुष्प नहीं है तो चिंता मत कीजिए। आप कई दिए जला कर एक सुंदर और आकर्षक रंगोली बना सकती हैं। जिससे घर की रौनक और भी बढ़ जाएगी। इसे काफी आसानी से बनाया जा सकता है।