मस्तानी के लिए धड़का एलन मस्क का दिल, फिर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

दीपिका पादुकोण ने अब तक जितनी भी फिल्मों में एक्टिंग की है, वह सभी किरदार लोगों को काफी पसंद आए हैं। फिर चाहे वह रामलीला की लीला बनी हो या फिर नैना बनकर लोगों को अपनी मुस्कान का दीवाना बना लिया हो। आज भी मस्तानी का किरदार सभी की आंखों के सामने आ जाता है। यहां तक कि आज भी कई लोग दीपिका को मस्तानी के नाम से ही बुलाया करते हैं। तो फिर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दीपिका के चाहने वाले किस कदर दीपिका को पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क भी दीपिका पादुकोण की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते।
एलन मस्क का ट्वीट वायरल
हमारी जानकारी से यह पता चला है कि एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलान किया है। जब से यह खबर लोगों ने सुनी है वह आग की तरह फैलती जा रही है। देखा जाए तो एलन मस्क आए दिन ट्विटर पर एक से बढ़कर एक जोक शेयर करते रहते हैं। आज से कुछ समय पहले एलन मस्क ने बाजीराव मस्तानी के बारे में कुछ ट्वीट किया था जो कि हाल ही में लोगों के सामने आया है। बाजीराव मस्तानी के गाना मल्हारी पर एलन मस्क ने GIF शेयर किया था और एक लिंक भी शेयर किया था। उस लिंक को देखने पर बाजीराव मस्तानी का गाना मस्तानी वीडियो सामने आ जाता है।
एलन मस्क ने बाजीराव मस्तानी को लिख कर हार्ट वाला इमोजी शेयर किया था। इमोजी को देखकर तो यही महसूस होता है कि एलन मस्क को बाजीराव मस्तानी फिल्म बेहद पसंद आई है और खास बात यह है कि उन्हें दीपिका का किरदार बहुत ज्यादा पसंद आया है।
दीपिका – रणवीर ने दिया ट्वीट का जवाब
एलन द्वारा किए गए ट्वीट का जवाब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी दिया है। रणवीर सिंह ने तो ट्वीट पर उनके कैप्शन और कमेंट पर लाइक किया है। वहीं दूसरी और दीपिका पादुकोण ने ट्वीट को रिट्वीट कर हाथ जोड़ने का इमोजी शेयर किया है। देखा जाए तो यह काफी पुराना ट्वीट है लेकिन अब इन दिनों काफी जोरों शोरों से वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐलान अब ट्विटर के नए मालिक बनने जा रहे हैं।
💛 Bajirao Mastani 💛https://t.co/XbmDpiyfOP pic.twitter.com/DZyV6S7TJZ
— Elon Musk (@elonmusk) December 21, 2018
यह तो आप सभी जानते हैं कि बाजीराव मस्तानी फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली है और यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और आप यह भी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ अहम किरदार निभाने में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थी।