अंतरिक्ष की दुनिया में आये दिन कई प्रयोग होते रहते हैं। अंतरिक्ष से जुड़े हम इतने प्रयोग कर सकते हैं जिनका अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता। कोई भी वैज्ञानिक शायद ही कभी इसका आंकलन कर पायेगा। इतने वर्षों की शोध के बावजूद भी अभी तक मानव स्पेस से जुड़े सभी रहस्यों को नहीं सुलझा पाया है। हाल ही में नासा में बतौर इंजीनियर काम कर चुके एक व्यक्ति ने एक प्रयोग कर दिखाया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जायेगा।
उन्होंने एक अंडे को स्पेस में पहुंचाया और फिर उसे वापस धरती पर गिराया। दरअसल, यह प्रयोग करने वाले नासा के एक पूर्व इंजीनियर हैं जिनका नाम है मार्क रॉबर। आपको बता दें मार्क रॉबर अब यूट्यूबर हैं और एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उन्होंने अपने इस प्रयोग का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाला है जिसमें देखा जा सकता है कैसे उन्होंने इस प्रयोग को संभव बनाया। बताया जाता है कि वह एक बार पहले भी कोशिश कर चुके हैं लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिला।
इस अंतरिक्ष अभियान में काफी खर्चा आया
लेकिन इस बार अपने दूसरे प्रयास में उन्हें ऐसा परिणाम मिला जिसे देखकर वह खुद भी हैरान हो गए। दरअसल मार्क रॉबर के अनुसार इस प्रोजेक्ट में बहुत ज्यादा खर्च आया। उन्होंने खुद खुलासा किया कि वह अंडे को अंतरिक्ष से सुरक्षित धरती पर गिरना चाहते थे। वह चाहते थे कि अंडा टूटे ना, लेकिन उनके पहले प्रयास में अंडे टूट गए। ऐसा अंडे को एक नियंत्रित स्पीड के साथ नीचे न गिरा पाने के कारण हुआ था।
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि यह पूरा प्रोजेक्ट कैसे तैयार किया गया। इसमें उनके साथियों ने उनका काफी साथ निभाया और आख़िरकार सफलता भी उनके हाथ आयी। उन्होंने जैसे अंडे को रॉकेट में फिट किया था वह वैसे का वैसा ही आकर धरती पर गिरा और टुटा नहीं।