FIFA World Cup 2022 : कतर में फीफा वर्ल्ड खेला जा रहा है, इसका हर मैच काफी मजेदार हो रहा है। आपको बता दें फीफा के लिए गेंद एडिडास कंपनी बनाती है। एडिडास हर बार कुछ ना कुछ नया करने कि कोशिश करती है। एडिडास ने इस बार भी कुछ खास करके दिखाया है। एडिडास ने इस गेंद को अल-रिहला नाम दिया है। इस फुटबॉल को ख़ास तरीके से डिजाइन किया गया है।
इस गेंद की खासियत है कि इसे मैच से पहले चार्ज करना पड़ता है। जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना फोन को जैसे चार्ज किया जाता है, वैसे ही इस फुटबॉल को भी चार्ज करना होता है। कंपनी को इस गेंद को बनाने में 3 साल का समय लगा। दरअसल फीफा वर्ल्ड कप में VAR (वीडियो एनालिटिकल रिव्यू) का इस्तेमाल किया जाता है। जिस तरह क्रिकेट में थर्ड अंपयार होता है वैसे ही फुटबॉल में VAR होता है।
FIFA World Cup 2022 : गेंद के अंदर लगा होता है सेंसर
इस गेंद में 14-ग्राम सेंसर लगा होता है जिसकी बैट्री लाइफ 6 घंटे की होती है। इसलिए बॉल को मैच से पहले चार्ज करना पड़ता है। गेंद के बीच में सेंसर को फिट किया जाता है और गेंद को किक मारते ही सेंसर एक्टिव हो जाता है। फील्ड के चारों तरफ एंटिना लगे होते हैं जो सेंसर से डेटा कलेक्ट करते है। इस डेटा कि मदद से VAR का काम काफी आसान हो जाता है।
VAR की सहायता से रेफरी को यह पता चलता है कि फुटबॉल को किस गति से किक लगी है और गेंद मैदान के कोनसे हिस्से में हैं और उसकी मूवमेंट किस दिशा में थी। इस सेंसर की सहायता से खिलाड़ी की परफॉर्मेंस को भी एनिलाइज किया जाता है। सेंसर को गेंद में फिट करने का काम सबसे मुश्किल था। इसमें एडिडास कंपनी को तीन साल का समय लगा।