FIFA World Cup 2022 : किलियन एम्बाप्पे गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे, इन खिलाडियों को छोड़ा पीछे

FIFA World Cup 2022 : रविवार को फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022 का नॉकआउट मुकाबला खेला गया जिसमें फ्रांस के फारवर्ड प्लेयर केलियन एम्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किये। उनके इस ज़बरदस्त प्रदर्शन के चलते फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से धमाकेदार शिकस्त दी। ये दो गोल्स करने के बाद एम्बाप्पे इस वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की दौड़ में काफी आगे निकल गए हैं, उनके 5 गोल हो गए हैं।
आपको बता दें 23 साल के एम्बाप्पे ने लियोनेल मेस्सी, एननर वालेंसिया, कोडी गक्पो, अल्वारो मोराटा, मार्कस रैशफोर्ड और ओलिवियर गिरौद को पीछे छोड़ दिया है। गिरौद ने 44वें मिनट में एम्बाप्पे की सहायता से पोलैंड के खिलाफ अपना तीसरा गोल कर लिया। इसके बाद एम्बाप्पे ने पोलैंड के गोलकीपर वोज्शिएक स्ज़ेसनी को बीट करते हुए दाएं पैर के कर्लर से शानदार गोल कर फ्रांस को 2-0 कि बढ़त दिला दी। स्टॉपेज टाइम के पहले मिनट में उन्होंने अपने टैली में एक और गोल जोड़ लिया।
Out on his own 🔵#FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 4, 2022
FIFA World Cup 2022 : एम्बाप्पे के प्रदर्शन को देखकर दुनिया हैरान
कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में गोल से अपना खाता खोला था। इसके बाद उन्होंने डेनमार्क के खिलाफ दो और गोल किये थे। आखिरी ग्रुप मैच में फ्रांस को ट्यूनीशिया से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में एमबाप्पे कोई गोल नहीं कर पाए, लेकिन पोलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखकर दुनिया हैरान है।
आपको बता दें कि चार साल पहले अपने पहले वर्ल्ड कप अभियान में एम्बाप्पे ने चार गोल किए थे, उस वख्त फ्रांस ने रूस में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने पेरू के खिलाफ अपना पहला गोल किया जिससे वह 19 साल की उम्र में वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम उम्र के फ्रेंच गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट दिया जाता है।