26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर गहलोत सरकार का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में मिलेगा महिलाओं को 40000 तक का लोन

गहलोत सरकार ने 26 अगस्त 2022 शुक्रवार के दिन राजस्थान महिला निधि योजना 2022 का लोकार्पण किया है। गहलोत सरकार ने राजस्थान महिला निधि योजना 2022 की स्थापना करने की घोषणा बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर महिला निधि की स्थापना हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को उद्योग करने एवं उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए ऋण दिया जाएगा। इस योजना के तहत ₹40000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40000 से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएगा। इस योजना से 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा।

गहलोत सरकार ने 1 करोड़ 42 लाख की राशि प्रदान की
वर्तमान में राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिसमें 30 लाख परिवार जुडे़ हुए हैं. वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाना प्रस्तावित है, जिनमें लगभग 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा. राज्य में कुल 36 लाख परिवारों को उनकी आवश्यकताओं के आधार पर चरणबद्ध तरीके से राजस्थान महिला निधि से लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर गहलोत सरकार ने 6 जिलों के 386 स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को 1 करोड़ 42 लाख रूपये की राशि राजस्थान महिला निधि से लोन के रूप में प्रदान की.
15,000 से अधिक महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर सूचीबद्ध किया जाएगा और देश भर के लाखों अमेज़ॅन ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा.
महिला निधि योजना लाभ, उद्देश्य, पात्रता, एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वर्तमान समय में राजस्थान सरकार अपने राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति, प्रशिक्षण, समाज में सम्मान दिलाने से लेकर उद्योग करने के लिए आर्थिक सहायता तक मुहैया करवा रही है।
26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को उद्योगों से जुड़ने के लिए शुरू की गई एक नई योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम राजस्थान महिला निधि योजना 2022 है। इस योजना का लोकार्पण करते हुए गहलोत सरकार ने महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए इसे मील का पत्थर बताया है।