जानिए, हौंडा डीओ H की कीमत,फीचर्स के बारे में

0
6
honda

नई दिल्ली: दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India ने ग्राहकों के लिए Honda Dio H स्मार्ट स्कूटर लॉन्च किया है. इस खास फीचर के साथ होंडा का यह तीसरा स्कूटर है, इससे पहले एक्टिवा और एक्टिवा 125 स्कूटर, जो इस फीचर के साथ लॉन्च किए गए थे। स्मार्ट की का मतलब है कि इस स्कूटर को दूर खड़े होकर भी सिर्फ चाबी की मदद से ही लॉक और अनलॉक किया जा सकता है। आइए आपको होंडा के इस लेटेस्ट स्कूटर की कीमत के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

2023 होंडा डियो में क्या नया है?
होंडा ने एच स्मार्ट वेरिएंट के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह एक्टिवा जैसा ही होगा। यह स्मार्ट सिस्टम, स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट फाइंड और स्मार्ट सेफ जैसी सुविधाओं के साथ आता है। साथ ही इस स्कूटर में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अन्य फीचर्स होंगे।

2023 Honda Dio के इंजन और गियरबॉक्स के बारे में विवरण
Honda के इस स्कूटर में 109.51 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 7.73 bhp की पावर और 8.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इंजन OBD2 कंप्लेंट है.

2023 Honda Dio की वेरिएंट-वाइज कीमत
यह स्कूटर तीन वेरिएंट्स स्टैंडर्ड, डीलक्स और एच स्मार्ट में उपलब्ध है। कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 70,211 रुपये रखी है, जबकि डीलक्स वेरिएंट की कीमत 74,212 रुपये होगी। इस स्कूटर के एच स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 77,712 रुपये है। ये कीमतें दिल्ली सर्कल के लिए एक्स-शोरूम कीमतें हैं। इस प्राइस रेंज में इस स्कूटर का मुकाबला TVS Scooty Zest, Hero Xoom और Honda Activa स्कूटर से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here