ICC T20 WC 2022 : जानिए कौन है वो भारतीय खिलाडी जो टी-20 विश्व कप के बाद कर सकते है सन्यास की घोषणा

ICC T20 WC 2022 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस साल के अंत तक यह मैच खेला जाना है। जिसका लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहें है। इस साल का यह आयोजन आस्ट्रेलिया में होगा। पिछली साल इस कप में हार की वजह से टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। वही अब खिलाडियों के चयन को लेकर भी काफी गहमा गहमी चल रही है। जिससे एक अच्छी टीम तैयार किया जा सकें। वहीँ अब यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 3 ऐसे खिलाडी है जो इस मैच के बाद सन्यास लें सकते है।
ICC T20 WC 2022 : ये खिलाडी कर सकते है सन्यास की घोषणा
मोहम्द शमी
इस लिस्ट को अगर देखा जाये तो इसमें पहला नाम मोहम्द शमी का आता है। शमी काफी समय से 20-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल रहें है। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2021 में नामीबिया के खिलाफ दुबई में टी20 क्रिकेट खेला था। हालांकि, चयनकर्ताओं ने टी20 क्रिकेट के बजाय टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी को उपयुक्त माना।इसी वजह से उन्हें वनडे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका तो मिल रहा है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। वह भारत के अच्छे गेंदबाज में से है।
दिनेश कार्तिक
वहीँ अगर इस सूची में और निगाह दौड़ाये तो दिनेश कार्तिक का भी नाम नजर आ रहा है। उन्होंने आईपीएल 2022 में अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद अपनी जगह बनाई है। हालाँकि अब यह लग रहा है कि वह भी जल्द सन्यास लें सकते है। यह भी भारत के बेहतरीन बल्लेबाज में से है।
शिखर धवन
आखिरी नाम जो इस लिस्ट में शामिल है, वो है शिखर धवन। हमेशा अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जानें – जानें वाले शिखर धवन भी इस मैच के बाद सन्यास लें सकते है। आईपीएल 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन दिखाने के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी तो हो गई, लेकिन उन्हें टी20 टीम का हिस्सा अब तक नहीं बनाया गया।
यहां तक कि उन्हें एशिया कप 2022 टीम में भी नहीं जगह दी गई। ऐसे में यह लग रहा है कि वह भी जल्द ही सन्यास की घोषणा कर सकते है।