राजस्थान में घूमने जाएं तो इन 5 चीज को जरूर खरीद कर लाए..

देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से राजस्थान को एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है क्योंकि राजस्थान प्राचीन महलों के लो ऐतिहासिक मंदिरों के लिए और अपनी संस्कृति के लिए बहुत प्रसिद्ध है। अगर अब राजस्थान घूमने जाने का विचार कर रहे हैं तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको घर पर खरीद कर लाना ना भूलें जो आपको पर्यटन स्थल पर बिताए गए हर एक खूबसूरत पल का एहसास दिलाती रहेंगे आइए जानते हैं वह कौन सी पांच चीजें होती है जिनको खरीदना जरूरी होता है…
राजस्थान की ब्लू पॉटरी
ब्लू पॉटरी राजस्थान से खरीदने के लिए बहुत जरूरी चीजें यह तरह का बर्तन होता है जो नीले रंग का बना होता है और मिट्टी की जगह क्वार्टर सोडियम सल्फेट बोरेक्स गोंद पानी और मुल्तानी मिट्टी से बनाया जाता है।
इसके अलावा मुगल आर्मी पैटर्न से इसमें डिजाइन बनी हुई होती है। सबसे खास बात यह होती है कि यह बहुत मजबूत होता है ट्रैवलिंग के दौरान भी इस को आसानी से आप ले जा सकते हो।
जोधपुर जूती
राजस्थान में सबसे प्रसिद्ध फुटवियर जोधपुर के होते हैं। यहां सभी महिलाओं के लिए यह बहुत बेहतरीन विकल्प होता है। यह सभी जूतियां राजस्थान में विभिन्न आकृतियों और आकर्षक रंगों में आपको आसानी से मिल जाएंगी।
यह जूतियां बहुत स्टाइलिस्ट होने के साथ बहुत आरामदायक भी होती है और शुद्ध चमड़े से यह तैयार की जाती है। इसीलिए राजस्थान में इनको प्रसिद्ध जूतों में गिना जाता है। जोधपुर में उपलब्ध अलग-अलग तरह की जूतियां गोल पांजा सलेम चाहे छोटा पांजा इत्यादि है।
राजस्थान का बांधनी साड़ी और दुपट्टा
राजस्थान का बांधनी साड़ी और दुपट्टा एक शाही तरह का डिजाइन होता है। बांधनी का काम बहुत जटिलता का कार्य है अर्थात बहुत जटिल कलाओं में से एक है। इसमें चमकीले रंगों के साथ साड़ियां लहंगा चोली दुपट्टा पर घुमावदार पैटर्न को शामिल किया जाता है।
कपड़ों पर इस डिजाइन को बनाने से पहले कपड़े के चारों तरफ धागे बांधे जाते हैं। उन धागों को खोलने और हटाने के बाद ही बांधने के डिजाइन तैयार हो जाती है। वैसे लाल नारंगी पीले रंग के बांधने डिजाइन वाले कपड़े इस समय बहुत ट्रेंड में चले हुए हैं।
राजस्थानी कठपुतली डिजाइन
कठपुतली को खरीद कर घर पर लाना आपको राजस्थान में बिताए गए हर एक पल की बहुत अच्छी याद दिलाएगी। अर्थात आप जब इस कठपुतली को घर लेकर आएंगे तो आपको आपकी यात्रा का समय बहुत याद आएगा।
राजस्थानी कठपुतलियां हाथ से बनाई जाती है और स्थानीय राजस्थानी हस्तशिल्प का भी प्रतीक मानी जाती है। मुख्य रूप से यह लकड़ी मिट्टी पत्थरों की बनी हुई होती है और एक तार के द्वारा यह जुड़ी हुई होती है। इनका इस्तेमाल आप घर के डेकोरेशन के रूप में कर सकते हो।
शाही और एथनिक राजस्थानी कालीन
आप राजस्थानी कला को पसंद करते हैं। तो वहा से जुड़ी हुई शाही और एथेनिक राजस्थानी कालीन खरीद कर अपने घर पर जरूर लेकर आए। यह राजस्थानी कालीन चमकीले रंगों विभिन्न पैटर्न बेहतरीन गुणवत्ता वाले ऊनी रेशो से आपको मिल जाएंगे और यह सभी हाथ के बुने हुए होते हैं। यहां की कालीन बुनने की विरासत 17वीं शताब्दी की मानी जाती है। मुख्य रूप से यह उन सूती धागा और उठकर बालों की बनी हुई होती है