राजस्थान के दौसा जिले में भैंस ने दिया अजीबो गरीब बच्चे को जन्म, 4 आँख, 8 पैर, 2 मुँह, सिर्फ….

राजस्थान के दौसा जिले एक छोटे से उपखंड में भैंस ने बहुत ही विचित्र बच्चे को जन्मा है। भैंस के बच्चे के 2 मुंह, 4 आँखें और 8 अलग अलग पैर थे। 16 अक्टूबर को जन्मे भैंस के इस विचित्र बच्चे को देखने के लिए स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। अफसोस की बात यह है कि भैंस का यह अनोखा बच्चा इस दुनिया में ज्यादा देर नहीं जीवित रह पाया। ज्यादा से ज्यादा वह केवल 12 घंटे ही जिंदा रहा।
सिकराय इलाके के गीजगढ़ की नाथ वाली ढाणी की यह घटना खूब सुर्खियों में आई। आपको बता दें कि पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. हीरालाल बैरवा ने इसकी अधिक जानकारी दी और बताया कि इस प्रकार की घटना को डिस्टोकिया कहते हैं जो कि बहुत क्रिटिकल था। लेकिन डॉक्टर ने तत्पर रहते हुए भैंस के 2 भ्रूण निकाल कर उन्हें जीवन दिया। डॉक्टर को दोनों भ्रूण सलामती से जिंदा बाहर निकले जाने पर राहत मिली।
सावधानी न रखी जाए तो गर्भवती पशु और बच्चे की हो सकती है मौत
इसके आगे डॉ. हीरालाल बैरवा ने जानकारी दी कि डिस्टोकिया गाय और भैंसों में गर्भ के दौरान आने वाली समस्या को कहा जाता है। जिसमें प्रसव तब होता है जब पशु का गर्भकाल पूरा हो चुका हो। पशुओं में बच्चे को जन्म देने में मदद की जरूरत होती है, वह बिना मदद के बच्चे को जन्म नही दे पाते। यदि ध्यान नहीं दिया जाए तो गर्भवती पशु और उसके बच्चे दोनो की जान को खतरा हो सकता है।
Also Read : राजस्थान सरकार ने शुरू की ट्रांसजेंडर्स के लिए अनोखी पहल, होगी फ्री में सेक्स चेंज की देश की पहली योजना
पहली बार नहीं आया है ऐसा मामला सामने
इससे पहले करौली जिले में भी ऐसा एक मामला सामने आया था। जिसमें एक भैंस ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया था। उस भैंस ने 2 मुंह, 4 आंख और 4 सिंग वाले बच्चे को जन्म था। करौली जिले का यह पहला मामला था जो कि जिला मुख्यालय के पास ही स्थित धनिराज का पुरा गांव में हुआ। वह के निवासी रूप सिंह माली की भैंस द्वारा जन्मे अजीबो गरीब बच्चे के 2 मुंह, 4 आंखे और 4 सिंग थे जिसके कारण वह बच्चा संतुलन बनाने में सक्षम नहीं था।