IND vs AUS : इन 5 खिलाड़ियों ने बनाएं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

20 अक्टूबर से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच t20 सीरीज के तीन मैच खेले जाने हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की तैयारी काफी अहम होने वाली है। हालांकि टीम इंडिया में पांच ऐसे खिलाड़ी मौजूद है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में।
विराट कोहली
एशिया कप 2022 में अपना 71 वां शतक और 122 रन की शानदार पारी खेलकर विराट कोहली अपनी फॉर्म में वापस लौट गए हैं जिससे उनके फैंस और टीम को यह संकेत मिले हैं कि विराट अपनी परफॉर्मेंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ t20 मैच में भी दिखाएंगे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए अब तक मैच में 918 रन बनाए हैं।
शिखर धवन
शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेले गए 14 मैचों में 347 रन बनाए हैं। हालांकि शिखर धवन इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार पारी खेली है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 19 मैच में 318 रन बनाए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 17 मैचों में 313 रन बनाए हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शांत और चतुर दिमाग से टीम इंडिया को कहीं मैच जिता चुके हैं।
युवराज सिंह
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 10 मैचों में 283 रन की शानदार पारी खेली है। हालांकि युवराज सिंह ने अब टीम इंडिया से रिटायरमेंट ले लिया है।