IND vs WI : चौथे टी20 में सूर्यकुमार यादव ने लगाया इनक्रेडिबल हेलीकॉप्टर शॉट, देखते रह गये रोहित शर्मा

IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच टी20 मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से तीन भारतीय टीम ने अपने नाम किये हैं। सीरीज (IND vs WI) का चौथा मुकाबला बीते कल अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला गया। टीम इंडिया ने ये मैच 59 रनों से जीता। इस मैच में एक खिलाड़ी का हेलीकॉप्टर शॉट देख कर स्टेडियम में दर्शक और क्रीज पर मौजूद कप्तान रोहित शर्मा भी चौंक गये।

दरअसल ये लाजवाब सिक्स सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला था। उस वक्त उनके साथ क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा मौजूद थे। हूबहू पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगा कर सूर्यकुमार यादव ने सभी को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं ये शॉट अपने आप में थोड़ा अजीब भी था।

IND vs WI : रोहित शर्मा का शानदार छक्का
टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्ल्बाजों के तौर पर कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव को उतारा गया था। पारी के तीसरे ओवर में ओबेड मैकॉय गेंदबाजी के लिये आये। ओवर की पहली गेंद वाइड थी, जिसके बाद अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार छक्का लगाया। दूसरी बॉल पर सिंगल लेकर रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को स्ट्राइक पर भेजा।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने वेस्टिंडीज के इस गेंदबाज की जम कर धुलाई करते हुए एक ही ओवर में 25 रन बटोर लिये। ओवर की तीसरी गेंद वेस्टइंडीज के लिये तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा साबित हो गयी। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने इनक्रेडिबल हेलीकॉप्टर शॉट लगाया। ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका मारा। पांचवी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक पर रोहित शर्मा मौजूद थे, जिन्होंने रोहित ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।
सूयर्कुमार यादव के इस हेलीकटप्टर शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर बार बार देखा जा रहा है। उनके फैंस तो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं, वेस्टइंडीज वनडे के बाद अब टीम इंडिया के हाथों टी20 (IND vs WI) में भी शिकस्त पा चुकी है।