सोशल मीडिया पर आये दिन अजीबो गरीब और रोमांचक वीडियो देखने को मिलते हैं। आये दिन कुछ न कुछ ऐसा देखें को मिलता है जिसे देखकर यकीं ही नहीं होता। पिछले कुछ समय से विदेशी महिलाओं को भारतीय पुरुषों से शादी रचा कर भारत में बसना काफी पसंद आ रहा है। भारतीय संस्कृति विदेशी महिलाओं को काफी पसंद आती है। इतना ही नहीं विदेशी महिलाओं को भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को अपनाना और उनका आनंद लेना भी अच्छा लगता है, ऐसा ही कुछ एक ऑस्ट्रेलियाई दुल्हनिया को भी करते देखा गया।
View this post on Instagram
वायरल हुआ ऑस्ट्रेलियाई दुल्हनिया का वीडियो
आपको बता दें कि कर्टनी नाम की यह महिला ऑस्ट्रेलिया कि रहने वाली है, जिसने भारत के हरियाणा के रहने वाले व्यक्ति के साथ शादी रचाई है। हाल ही में इस महिला ने अपने पति के साथ एक वीडियो बनाया और पोस्ट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह विदेशी महिला घास का बंडल सर पे लेजाते हुए दिखाई दे रही है। कर्टनी के पति का नाम लवलीन है, वह अपने पति के साथ खेत में चलते हुए नज़र आ रही है। कर्टनी का पति घास के बण्डल को उठाने में उसकी मदद करता है, जिसे वीडियो में वह अपने सिर पर लिए हुए नज़र आ रही है। अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरा भाग्य मिल गया”।
Also Read : यूरोप के बीच पर लुगड़ी में भारत की महिला, बोलती है फर्राटेदार इंग्लिश
ऑस्ट्रेलियाई दुल्हनिया का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है, इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। लोग कमेंट में खूब तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है, “मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप दोनों को जीवन में प्यार और खुशियां दें.” वहीँ एक ने कर्टनी की तारीफ करते हुए लिखा, “यार, यह जोड़ी तो बहुत बढ़िया है.” तो वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “भाई सही बताना, तुम अंग्रेजों से बदला ले रहे हो ना.”