IPL 2023, Gujrat Titans : 2023 में होने वाले आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन शुक्रवार को करवाया गया था जिसमें सभी टीमों ने अपने अपने खेमे में बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। गत वर्ष की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने भी अपनी टीम में एक तेज गेंदबाज को शामिल किया है जिसने हाल ही में हुए टी-20 विश्व कप में सभी को अपने प्रदर्शन से खुश किया था। यह एक ऐसा गेंदबाज है जिसे महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने भी इस्तेमाल किया था तथा नेट में प्रैक्टिस करने के लिए उन्हें साथ रखा था लेकिन इस खिलाड़ी ने उनका साथ कुछ ही दिनों में छोड़ दिया और वापस अपने देश लौट गए थे।
दोस्तों यह खिलाड़ी और कोई नहीं आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशवा लिटिल है जिन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस को लखनऊ सुपर जेंट्स के साथ एक शानदार लड़ाई करनी पड़ी थी। 50 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी के लिए शुरुआती बोली गुजरात टाइटंस नहीं लगाई थी लेकिन बाद में लखनऊ सुपरजाइंट्स भी इससे रेस में कूद पड़ी और ऐसे ही चलते चलते बोली 4.20 करोड़ तक पहुंच गई थी उसके बाद में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने आगे बोली नहीं लगाई और 4.40 करोड में गुजरात टाइटंस ने इन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।
कुछ ही दिनों में छोड़ा था माही का साथ
2022 में जोशुआ लिटिल को सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में एक नेट बॉलर के रूप में जगह मिली थी। लेकिन 2 सप्ताह के बाद ही जोशवा लिटिल ने सीएसके का साथ छोड़ दिया और फिर से अपने देश लौट गए। जोशुआ लिटिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स में यह बोलकर शामिल किया गया था कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हुआ तो उन्हें टीम में जगह दी जाएगी। लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया और इसलिए मैंने चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ दिया।