CricketIPL 2023

IPL 2023 : वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन की चमकी किस्मत, लखनऊ जाइंट्स ने करोड़ों देकर किया टीम में स्वागत

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ जाइंट्स ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है। बता दें कि निकोलस पूरन पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा था, लेकिन मिनी नीलामी से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया।

कोच्ची में आज हुए मिनी नीलामी में निकोलस पूरन को लखनऊ जाइंट्स ने 16 करोड़ की कीमत चुका कर अपनी टीम में शामिल किया। निकोलस पूरन का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था। पूरन पर पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगायी थी, लेकिन अंत में बाजी लखनऊ जाइंट्स ने मार ली।

निकोलस पूरन के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 47 मैछ खेले हैं। इन मुकाबलों में पूरन ने 151.20 के स्ट्राइक रेट से 912 रन बनाये हैं। उनका हाईस्कोर 77 रनो का रहा है। हाल ही में निकोलस पूरन ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वेस्टइंडीज के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। दो बार खिताब पर कब्जा करने वाली वेस्टइंडीज इस बार काफी कमजोर दिखायी दी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गयी।

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के दमदार हरफनमौला खिलाड़ी सैम कर्रन रहे, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा। सैम कर्रन ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके लिये उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। इसके बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि सैम कर्रन पर आईपीएल ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा सीएसके ने अपने खेमे में बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ की कीमत चुका कर शामिल किया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने साढ़े 17 करोड़ में कैमरन ग्रीन को शामिल किया है। मिनी ऑक्शन में कुल 87 खाली स्लॉट्स भरने के लिये फ्रेंचाइजियों ने बोलियां लगायी। कुल 405 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 30 विदेशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker