Longest Six In Cricket : जब भी किसी किसी फेवरेट टीम का कोई खिलाड़ी बाउंड्री लगाता है, तो स्टेडियम और घरों में बैठे दर्शक खुशी से झूम उठते हैं, उस पर से अगर वो चौका या छक्का असाधारण हो तो क्या ही कहने। आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्रिकेट जगत के एक महीन खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अब तक क्रिकेट जगत में सबसे लंबा छक्का (Longest Six In Cricket) लगाया है।

Longest Six In Cricket

अब तक ये आर्टिकल पढ़ कर कई लोगों ने अंदाजा लगाया होगा कि ये रिकॉर्ड तो पक्का युवराज सिंह, क्रिस गेल विराट कोहली या एमएस धोनी में से किसी एक ने अपने नाम किया होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि इनमें से किसी ने भी क्रिकेट जगत में अब तक सबसे लंबा छक्का (Longest Six In Cricket) नहीं लगाया है।

Longest Six In Cricket

Longest Six In Cricket : आइये जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी

अब तक के क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबी बाउंड्री लगाने का ये जो रिकॉर्ड है, वो अल्बर्ट ट्रॉट के नाम है। उन्होंने ही सबसे लंबा छक्का लगाने का कारनामा किया है। ये छक्का 160 मिटर से भी ज्यादा दूर गया था। ये वाकया 19वीं सदी का है। अल्बर्ट ट्रॉट इंग्लैंड के लिए खेलते थे। लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने ये छक्का लगाया था। इनके बल्ले के हिट से बॉल पवेलियन भी पार कर गयी थी। इंग्लैंड के मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए अल्बर्ट ट्रॉट ने ये छक्का जड़ा था, जो आज इतिहास बन गया है।

Longest Six In Cricket

अल्बर्ट ट्रॉट उस वक्त के सबसे दमदार खिलाड़ियों में गिने जाते थे। इन्होंने 164 मीटर का छक्का लगाया था। अल्बर्ट बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी काफी निपुण थे, जिनसे विपक्षी टीम के बल्लेबाज खौफ खाते थे। अल्बर्ट ट्रॉट की मौत साल 1910 में हुई थी। बताया गया है कि 41 साल की उम्र में उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

अल्बर्ट ट्रॉट के बाद पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है। साल 2013 में अफरीदी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 158 मीटर लंबा सिक्सर लगाया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *