मलाइका

बॉलीवुड इंडस्ट्री की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की बातें काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। लेकिन इन दिनों ऐसा लग रहा है कि इनकी जल्द ही शादी होने वाली है। क्योंकि हाल ही में मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की है। जिससे ऐसा लग रहा है कि उनकी शादी की शहनाई जल्द बजने वाली है। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा मुस्कुराती हुई कितनी खूबसूरत लग रही है। लेकिन उनके कैप्शन ने सभी को दंग कर दिया है।

मलाइका

मलाइका ने कैप्शन में लिखा है “आई सैड यस” और इसी के साथ उन्होंने हॉट वाले तीन इमोजी भी शेयर किया है।

तो बता दे कि जैसे ही मलाइका ने यह कैप्शन पोस्ट किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर भर भर के कमेंट आने शुरू हो गए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी और उनके फैंस मलाइका को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। लेकिन यह बात अभी तक पता नहीं चली है कि यह दोनों कब शादी करने वाले हैं? लेकिन सुनने में ऐसा आ रहा है कि इस साल के दिसंबर महीने में यह दोनों शायद शादी कर लेंगे।

मलाइका
यह तो आप सभी जानते हैं कि बाकी बॉलीवुड स्टार की तरह इन दोनों ने अपने प्यार को नहीं छुपाया है। यह आए दिन अपने रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यहां तक कि कुछ समय ऐसी अफवाह आ रही थी कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इस बात पर खुद अर्जुन कपूर ने कहा कि यह बात अफवाह है। देखा जाए तो फैंस मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *