Miss India 2022 : मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर अप बनीं राजस्थान की रुबल शेखावत, कहा-“पिता ने कभी सपनों का साथ छोड़ना नहीं सिखाया”

Miss India 2022 : हाल ही में संपन्न हुए मिस इंडिया-2022 में राजस्थान की बेटी रुबल शेखावत ने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीत पूरे राज्य का सर गर्व से ऊंचा कर दिखाया है। वहीं, मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित Miss India 2022 के ग्रैंड फिनाले में कर्नाटक में रहने वाली 21 साल की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता।

बता दें की इस प्रतियोगिता (Miss India 2022) की 1st रनरअप रही रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से ताल्लुक रखती हैं। रूबल शेखावत खुद को एक जिज्ञासु स्टूडेंट मानती हैं। मिली जानकारी के अनुसार रुबल को नृत्य, अभिनय और चित्रकारी के अलावा बैंडमिंटन खेलना काफी पंसद है।

Miss India 2022 : NCC कैडेट भी रह चुकी
राजस्थान की रहने वाली रूबल ने कम उम्र में नृत्य, अभिनय, पेंटिंग और बैडमिंटन खेलने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रुचि विकसित की। वह NCC कैडेट भी रह चुकी हैं। रूबल साल 2019 में मिस दीवा के लिए राजस्थान से टॉप 5 में चुनी गई थी। उन्होंने उस समय अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। रुबल बताती हैं कि उनके परिवार से शुरुआती दौर में उन्हें सहयोग भी नहीं मिला। उन्होंने बताया की “मेरे लिए मॉडलिंग को करियर के रूप में चुनना मुश्किल था, क्योंकि शुरुआत में मेरे परिवार ने भी मेरा समर्थन नहीं किया।

रूबल शेखावत ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना सिखाया। इस तरह मैंने अपने माता-पिता को आश्वस्त किया। उनका समर्थन और प्यार मेरे सपनों का पालन करने के लिए पर्याप्त था। मेरे माता-पिता दोनों तब से सहायक रहे हैं, जब से उन्होंने मेरे जुनून को समझा। समाज अभी भी मेरे करियर की पसंद को स्वीकार नहीं करता है। मेरे लिए मेरे माता-पिता का समर्थन ही काफी है”।
रूपल शेखावत बताती हैं कि वह मॉडलिंग की दुनिया में सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर को आदर्श के रूप में देखती हैं।