एमएस धोनी ने इस अंदाज से मनाया अपना 42वा जन्मदिन,वीडियो शेयर कर फैंस को किया बेकाबू

0
13
ms dhoni

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अक्सर इंटरनेट पर फैन्स का दिल जीतते रहते हैं. कैप्टन कूल ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया। रिटायरमेंट के बाद वह अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। सीएसके के कप्तान सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं हैं और अपने निजी जीवन के बारे में कम अपडेट साझा करते हैं। हालांकि, अपने बर्थडे के एक दिन बाद शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में उन्हें अपने चार कुत्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाते और केक काटते देखा जा सकता है। माही ने सभी पालतू कुत्तों को केक खिलाया. वीडियो को देखते ही लाखों लोगों ने लाइक किया है. उन्होंने पांच महीने बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “आपकी सभी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।” यहां पोस्ट देखें:..

ms dhoni

7 जुलाई को धोनी को दुनिया भर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं। लेकिन माही ने अपना 42वां जन्मदिन नए अंदाज में मनाया. धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, फिर भी लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 44.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. धोनी महीनों तक सोशल मीडिया पर नजर नहीं आते हैं. उन्होंने अपना आखिरी वीडियो आईपीएल से पहले फरवरी 2023 में सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वीडियो में वह अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे थे.