Bollywood

मुकेश अंबानी बने नाना, ईशा अंबानी ने दिया जुड़वाँ बच्चो को जन्म

हमारे भारत देश की सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई थी। खुशी की बात यह है कि ईशा अंबानी ने हाल ही में एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया है, जिस वजह से उनके दोनों परिवार में खुशी की लहर उमड़ चुकी है। हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि लड़के का नाम कृष्णा रखा गया है और लड़की का नाम आदिया रखा गया है।

हाल ही में हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि ईशा अंबानी ने 2 बच्चों को जन्म दिया है और यह दोनों बच्चे और ईशा अंबानी दोनों ही स्वास्थ्य में बिल्कुल सही सलामत है। यह तो आप सभी जानते हैं कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी आज से 4 साल पहले मुंबई में हुई थी।

ईशा अंबानी के ससुर जी का नाम अजय पीरामल है। आज से कुछ वक्त पहले ही मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी के हाथों रिलायंस इंडस्ट्री के रिटेल कारोबार सौंपा था। मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, जिसमें से ईशा अंबानी सबसे बड़ी बेटी है। ईशा अंबानी ने अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

अब हम आपको ईशा अंबानी के पति के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं। आनंद पीरामल, पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैँ। यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की हैं, फिलहाल अब वह अपने बिजनेस को संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker