राजनीती में उलट फेर एक आम बात है ठीक उसी तरह जैसे हमारे जीवन में उलटफेर होती रहती है। फ़िल्मी की दुनिया की उलटफेर और राजनीती की उलटफेर में ज्यादा अंतर नहीं है फर्क सिर्फ इतना है की फिल्म की दुनिया की उलटफेर जल्दी फ़ैल जाती है जबकि राजनीति की उलटफेर का पता जरा देर से लगता है। कांग्रेस पार्टी में भी अब एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के आने वाले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही होने जा रहा है। राजस्थान की सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा काफी जोरो पर है की आखिर देश की सबसे पुरानी पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष गाँधी परिवार यानी कांग्रेस से होगा या किसी अन्य नेता को इस बार मौका दिया जायेगा।
अशोक गेहलोत हो सकते है कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
इन सब चर्चा के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत का नाम आजकल काफी सुर्खियों में है। सूत्रों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है की सोनिया गाँधी ने अशोक गेहलोत के सामने पार्टी अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव पारित किया है। देखना ये है की अशोकजी इस प्रस्ताव को मंजूर करते है या नहीं। हम सभी को ज्ञात है की सोनिया गाँधी इलाज के लिए विदेश गई हुई है। पहले सोनिये ने अशोकजी से मुलाकात भी की।
जबकि इस बारे में अशोकजी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने चर्चा के दौरान सिर्फ इतना ही कहा की ये चर्चा सिर्फ मीडिया की है वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। ऐसा कहकर उन्होंने बात का खंडन कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के नाम को लेकर चल रही संभावित चर्चा का उन्होंने खुद खंडन किया है। सीएम गेहलोत ने कहा कि यह सिर्फ चर्चा मीडिया तक ही है।
पिछले लम्बे अरसे से अध्यक्ष पद के लिए मीडिया उनका नाम ले रही है। उनका कहना है की मीडिया के लोग ये सब चलाते रहते है.और बेतुकी अफ़वाए फैलाते है। जबकि अभी फैसला क्या होगा किसी को नहीं मालूम हैं।