North West Railway : ट्रैन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने दिया तोहफा, 83 डिब्बों का हुआ इज़ाफ़ा

North West Railway : राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी खुशखबरी सामने आयी है, अब आपको रिजर्वेशन चाहिए और सीट नहीं मिल रही तो अब इस समस्या से निजात मिल सकती है। बढ़ते हुए यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडल जोधपुर, अजमेर, जयपुर और बीकानेर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर निकलकर आयी है। खबर ये है कि 1 अगस्त से रेलवे ने 41 ट्रेनों में 83 डिब्बों की एक साथ बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे (North West Railway) को लगातार अधिक यात्रीभार कि समस्या से झूझना पड़ रहा है। इसी के साथ यात्रियों को लगातार रिजर्वेशन नहीं मिलने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे (North West Railway) द्वारा इन समस्याओं से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है, इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलने (North West Railway) ने 1 अगस्त से 41 जोड़ी ट्रेनों में एक साथ 83 डिब्बों की बढ़ोतरी की है। इसमें जोधपुर, दिल्ली, उदयपुर, मुंबई, खजुराहो, भोपाल, इंदौर, आगरा, साबरमती, जैसलमेर, कोलकाता और बाड़मेर रूट पर चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। डिब्बों में यह बढ़ोतरी फिलहाल अस्थाई तौर पर की जा रही है, कुछ समय स्टडी करने के बाद यदि आवश्यकता हुई तो इन डिब्बों को स्थाई कर दिया जाएगा।

North West Railway : इन ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे
- गाडी संख्या 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर
- गाडी संख्या 12479/12480, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा
- गाडी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा
- गाडी संख्या 12990/12989, अजमेर-दादर-अजमेर रेल सेवा
- गाडी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेल सेवा
- गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 20971/20972, उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा
- गाडी संख्या 12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 12996/12995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 19711/19712, जयपुर-भोपाल-जयपुर रेल सेवा
- गाडी संख्या 19715/19716, जयपुर-गोमती नगर (लखनऊ)-जयपुर रेल सेवा
- गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 12465/12466, इंदौर-जोधपुर- इंदौर रेल सेवा
- गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 20471/20472, बीकानेर-पुरी-बीकानेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक रेलसेवा
- गाडी संख्या 14701/14702, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा
- गाडी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 14712/14711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर रेलसेवा
- गाडी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा
- गाडी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा
- गाडी संख्या 14804/14803, साबरमती-जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा
- गाडी संख्या 14819/14820, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा
- गाडी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार रेलसेवा
- गाडी संख्या 19601/19602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी- उदयपुर सिटी साप्ताहिक रेलसेवा
- गाडी संख्या 20487/20488, बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 20489/20490, बाडमेर-जयपुर-बाडमेर रेलसेवा
- गाडी संख्या 22483/22484, जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा
- गाडी संख्या 14723/14724, भिवानी-कानपुर-भिवानी रेलसेवा
- गाडी संख्या 18213/18214, दुर्ग-अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा
- गाडी संख्या 18207/18208, दुर्ग-अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा