सिर्फ जयपुर ही नहीं बल्कि राजस्थान के उदयपुर की खूबसूरत जगह भी है देखने लायक

उदयपुर की खूबसूरत जगह : जब राजस्थान घूमने जाने की बात होती है तो जुबां पर पहला नाम पिंक सिटी (जयपुर) आता है। ठंड के मौसम में राजस्थान जाने का अपना एक अलग ही मजा है। यह बात तो आपको जरूर पता होगी कि इसमें कोई शक नहीं है कि जयपुर बहुत ही सुंदर सिटी है जिसे देखने भारत के अनेक राज्यों से हर साल हजारों यात्री यहां आते है। लेकिन राजस्थान में एक और शहर ऐसा है। जिसे अगर ना देखें तो राजस्थान की खूबसूरती का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
अगर आप जयपुर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे थोड़ी दूर उदयपुर जाना तो बनता है। आप एक बार उदयपुर चले गए और वहां के खूबसूरत नजारों को देख लिया तो आप बार-बार वहां जाना पसंद करेंगे। तो आइए आपको शेर कराते हैं उदयपुर की गलियों की।
ये है उदयपुर की खूबसूरत जगह
सिटी पैलेस:
अगर आप घूमने के लिए उदयपुर जा रहे हैं तो इस पैलेस पर जरूर जाए। सिटी पैलेस की स्थापना का विचार एक संत राजा उदयसिंह ने 16वीं शताब्दी के आरंभ में किया था। महाराणा उदय मिर्जा ने सिटी पैलेस का निर्माण किया था। इस महल की खास बात यह है कि इसके अंदर राजाओं के प्राचीनतम हथियार और सवारी रथ बड़े ही खूबसूरती से प्रदर्शित किए गए हैं। इस महल के अंदर बहुत ही खूबसूरत कलाकृतियां की गई है।
लेक पिछोला:
यह उदयपुर की खूबसूरत जगहों में से एक है। इसका निर्माण राजा उड़ान सिंह ने करवाया था। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो इस लेक के आसपास बने खूबसूरत मंदिर को अवश्य देखें। यह आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।
लेक पैलेस:
लेक पैलेस का निर्माण 1743 में महाराणा जगतसिंह ग्रीष्मकालीन निवास के रूप में करवाया था। अब इस महल को फाइव स्टार होटल के रूप में जाना जाता है। यह महल इतना खूबसूरत है कि इसे एक बार देखने के बाद आप अपनी नजर वहां से हटा ही नहीं पाएंगे। दुनिया के सबसे खूबसूरत पैलेस की लिस्ट में इस महल का नाम भी दर्ज है।
मानसून पैलेस:
मानसून पैलेस को सज्जनगढ़ पैलेस के नाम से भी जाना जाता है यहां से झील का बेहद ही खूबसूरत नजारा भी दिखाई पड़ता है इस पैलेस का निर्माण महाराजा राजवंश ने करवाया था। मानसून यानी सज्जनगढ़ पैलेस समुद्री तल से 3100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है पूरे उदयपुर शहर में इससे ज्यादा ऊंचाई पर कोई भी इमारत वहां नहीं है। इसका निर्माण खासतौर पर मानसून के बादलों को देखने के लिए किया गया था।
जग मंदिर:
महाराणा जगत सिंह के नाम पर इसका नाम रखा गया है। जग मंदिर में गुलमोहर मुगल राजकुमार खुर्रम के लिए बनवाया गया था। महाराणा अमर सिंह ने पहली बार इस महल का निर्माण शुरू करवाया था इसके बाद महाराणा कर्ण सिंह ने इसका काम करवाया। जग मंदिर में एक बहुत ही बड़ा फूलों का बगीचा स्थिति है जिसके फूल बेहद ही खूबसूरत है।
बागोर की हवेली:
बागोर की हवेली दुनिया की सबसे बड़ी बताई जाने वाली पगड़ी टूरिस्ट के आकर्षण के कारण बनी हुई है। बड़ौदा के अवंती लाल चावला द्वारा तैयार की गई यहां पगड़ी राजस्थान मध्य प्रदेश को गुजरात तीनों राज्यों के किसानों द्वारा बांधी जाने वाली पगड़ीओ की स्टाइल है।
बागोर की हवेली केआयाजब घर में यह पगड़ी रखी गई है। यह पगड़ी 30 इंच ऊंची है जिसका घेरा 11 फुट वजन 20 किलो है , तथा 7 इंच तक मोटी है।