PM मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया है । हीराबेन की उम्र लगभग 100 साल थी। कुछ दिन पहले हीराबेन की तबियत बहुत ख़राब हो गई थी।तब उनको अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। डॉक्टरों ने पहले उनकी हालात काफी नाजुक भी बताया था | पर बाद में उनकी हालात में कुछ सुधार हुआ और उनकी हालत स्थिर हो गयी थी। लेकिन बुधवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनको अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया,और उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंच गए थे। पर हीराबेन की तबियत ज्यादा ख़राब होने के कारण आज उनका देहांत हो गया। आज हीराबेन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
अपनी मां के निधन के बाद PM नरेंद्र मोदी हुए भावुक
अपनी मां के निधन पर पीएम ने बहुत भावुक हो गए और उन्होंने Twitter पर एक ट्वीट करते हुए लिखा ” शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ” आज PM मोदी की माँ हीराबेन पंचतत्व में विलीन हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत भावुक होकरअपने भाइयों के साथ मिलकर अपनी माँ को इस दुनिया से अलविदा कहा।
देशभर में हुआ गम का माहौल
नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। सारे देश में एक गम का माहौल बना हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई अन्य लोगों ने भी PM नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज पुरे देश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।