Rajasthan के कई इलाकों में बारिश का मौसम आते ही कई महीनो की तपती धरती मिटटी की सौंधी खुशबू में बदल जाती है। प्रकृति का रूप बड़ा अनोखा और प्यारा है। जहा गर्मी की तपिश के बिना बादल नहीं बरसते वही सर्दी और बरसात के बिना प्रकृति में निखार नहीं आता।
हर जगह जाने का अपना एक मौसम होता है इसका कारण हर देश की हवा तापमान जलवायु अलग होती है. जैसे ही जून की गर्मी की तपिश ख़तम होकर बरसात की पहली बुँदे जब धरती की प्यास बुझा देती है तो किसी भी जगह जाने यानि अगस्त का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। फ़िलहाल बारिश की फुहार हर जगह अपना सौंदर्य बिखेर रही है.
वही राजस्थान (Rajasthan) में भी इस समय बारिश हो रही है. अभी राजस्थान का तापमान लगभग 30-33 डिग्री चल रहा है बारिश के कारण बंजर और सूखी धरती हरियाली से आच्छादित हो चुकी है। इस प्रकृति की हरियाली के बीच घूमने का मजा ही कुछ और है। साथ ही सही समय भी है राजस्थान घूमने का। आज हम आपको राजस्थान (Rajasthan) की उन् जगहों से मिलवाएंगे जहा आप बारिश के समय या अगस्त महीने में जा सकते है.
Rajasthan : जानिए यह है वो जगह
जालोर : राजस्थान में जालोर को ग्रेनाइट और भयव्यता का शहर कहा जाता है क्योकि यहाँ ग्रेनाइट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बारिश के दौरान घूमने के लिए ये सबसे अच्छे जगह मानी जाती है क्योकि यहाँ से अरावली पर्वत बहुत करीब है जालोर से अरावली पर्वत का खूबसूरत सोन्दर्य का नज़ारा कुछ और ही होता है। साथ ही यहाँ का सुंधा पर्वत भी घूमने के लिए बहुत अच्छा है। जो की शहर की सीमा के बाहर स्थित है। इस पर्वत के ऊपर से शहर बहुत सुन्दर दिखाई देता है। जालोर में स्थित किले और स्वर्ण गिरी किले भी देखने लायक है।
माउंट आबू : राजस्थान की सैर की बात आये और माउंट आबू न देखा जाये ऐसा सम्भव नहीं। ये राजस्थान (Rajasthan) का बहुत सुन्दर हिल स्टेशन है। यहाँ का मौसम वेसे तो हमेशा सुहाना रहता है लेकीन बरसात के समय और भी सुन्दर हो जाता है इस समय यहाँ ट्रैकिंग हाई किंग ज़िप लाइनिंग जैसे स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। शांति और सुकून भरा समय बिताने के लिए यहाँ गुरु शिखर नक्की झील माउंट आबू सेंचुरी टॉड रॉक व्यू पॉइंट और दिलवाड़ा जैन मंदिर सब घूमने के लिए मजेदार और आकर्षक है।
उदयपुर : झीलों का शहर कहे जाना वाला राजस्थान (Rajasthan) का एक खूबसूरत सा शहर उदयपुर अगस्त में बारिश होते ही और भी अपने यौवन पर आ जाता है और प्यार के खूबसूरत पलों की तरह बहुत ही सुन्दर हो जाता है। यहाँ पर 7 तरह की झील देखने को मिलती है जिनमे से मुख्य है – फ़तेह सागर झील पिछोला झील स्वरुप सागर झील रंग सागर झील और दूध तलाई झील।
ये सारी झीले बेहद खूबसूरत है। इसके आलावा भी उदयपुर देखने के लिए कई जगह फेमस है यहाँ बड़े बड़े और आलीशान महल जो देखने लायक है। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध सिटी पैलेस संग्रहालय हो या फिर पिछोला झील दोनों के बीच बने ताज लेक पैलेस की सुंदरता देखते बनती है।
बूंदी : राजस्थान (Rajasthan) में बूंदी नाम की जगह जो की पहाड़ी और नदियों से घिरा हुआ है और बरसात में तो और भी आकर्षक नज़र आने लगता है। ऐसा लगता है जैसे पहाड़िया जीवंत हो उठी है और अभी बोल पड़ेगी। बारिश के समय यहाँ नदिया उफान पर आ जाती है। बूंदी में लगभग 52 ऐतिहासिक बावडिया है जबकि जिले में 700 से अधिक बावडिया है। इसका मतलब ये है की यहाँ हर गांव में दो या तीन बावड़ी पाई जाती है।
चुलिया वॉटरफॉल : राजस्थान (Rajasthan) में एक शहर है जिसका नाम चितौड़ गढ़ है उसके जिले रावतभाटा में एक वॉटरफॉल पाया जाता है। जो की अगस्त महीने में देखने लायक होता है। जिसका नाम है चूलिया वॉटरफॉल जहा राजस्थान एक तरफ बंजर जमीं के लिए जाना जाता है वही यहाँ वॉटरफॉल का जल स्तर बारिश के कारण ऊंचा रहता है। जो की सूखे राजस्थान से बिलकुल अलग है। इसलिए इसे राजस्थान की सीक्रेट जगह भी कहा जाता है। यहाँ पाये जाने वाले राणा प्रताप सागर बांध के पानी ने कुछ सालो से यहाँ कुछ बहुत ही शानदार रिवेरबेडस बनाये है जो बारिश में मन को खूब लुभाते है।
जयपुर : जिस तरह एक यौवना एक उम्र में पुरे शबाब और खूबसूरती का चिराग होती है। ठीक उसी तरह अगस्त में बारिश के मौसम में जयपुर एक नवयौवना की तरह आकर्षक और खूबसूरत दिखयी देता है। बारिश के आते ही यहाँ गर्मी का नामोनिशान भी नहीं होता और पूरा शहर में चारो तरफ वास्तुकला को देखकर ऐसा लगता है जैसे शहर को एक नव जीवन मिल गया हो।
यहाँ की लाल बलुआ पत्थर वाली ईमारत को देखकर लगता ही नहीं की ये सदियों पुरानी है ऐसा लगता है जैसे इन्हे अभी ही पेंट करके सवारा गया हो। जंतर -मंतर हवा महल मंदिर पैलेस नारायण मंदिर सिटी पैलेस अमर किला जयगढ़ किला और रामबाग पैलेस बारिश में घूमने लायक है।
भरतपुर : अगर आप राजस्थान (Rajasthan) तरफ गए है और आप भरतपुर की सेर करे बिना लौट आये तो मानो कुछ छूट सा गया क्योकि भरतपुर का बर्ड सेंचुरी नहीं देखा तो क्या देखा। ये जगह केवल अनुभव के लिए ही नहीं खूबसूरती के लिहाज से भी देखने लायक है। ये जगह भारत में पाए जाने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए मशहूर है। जबकि अगस्त में प्रवासी पक्षी नहीं दिखते परन्तु यहाँ के पक्षि भी कम आकर्षक नहीं। भरतपुर में करीब 375 तरह के पक्षियों का घर है।
नीमराना : राजस्थान में एक ऐसे जगह पाई जाती है जो हरे भरे जंगलो और आलीशान महलो और किलो से घिरा है। जिसका नाम है नीमराना . राजस्थान (Rajasthan) जो मरुस्थल के लिए फेमस है उसके बाद भी हरियाली की ऐसी जगह का होना किसी अचम्भे से कम नहीं। बारिश के बाद जैसे फूल की तरह ये खिल उठता है। इसी कारण ये इतना खास है। निमरानी का किला एक आलीशान होटल में बदल दिया गया है। जहां हेरिटेज का लुफ्त उठाया जा सकता है।