Rajasthan Weather : राजस्थान के कई जिलों को मिलेगी गर्मी से राहत, अगले 48 घंटे में इन जिलों में हो सकती है बारिश

Rajasthan Weather : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों के लोगों को अब सिर्फ मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए एक अच्छी खबर दी है। आईएमडी के अनुसार इन राज्यों में प्री मॉनसून की बारिश के चलते यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

राजस्थान में शनिवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राजस्थान में प्री-मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा। राजस्थान के अजमेर में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अजमेर में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। अजमेर में 13 और 14 जून को भी बारिश की संभावना है। बारिश के चलते यहां तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है।

Rajasthan Weather Update : 13 और 14 जून को भी बारिश होने की संभावना
जयपुर में भी अगले कुछ दिन में हल्की से मध्यम बारिश की होने संभावना है। जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही आज जयपुर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में 13 से 15 जून तक आंधी-तूफान और बारिश होने संभावना है। कोटा में आज गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।

Rajasthan Weather Update : 12 जून से प्री मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 12 जून से प्री मॉनसून गतिविधियां शुरू हो सकती है। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इंदौर में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।
दिल्ली में लोग भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से परेशान हैं। कुछ दिनों में दिल्ली में गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली को अभी 15 जून तक बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। 16 जून से दिल्ली में बारिश आ सकती है। बारिश के साथ दिल्ली में तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।