REET 2022 Answer Key : जल्द ही अपडेट होने जा रही है रीट की उत्तर पुस्तिका इस प्रकार कर सकते हैं डाउनलोड

REET 2022 Answer Key : जैसे कि आप जानते हैं हाल ही में 2022 रीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। अब उन उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही उत्तर पुस्तिका जारी कर सकता है। खबरों से मिली जानकारी ने बताया है कि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी और ऐसा पता चल रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक ही उत्तर पुस्तिका जारी कर दी जाएगी। उत्तर पुस्तिका जारी होने के बाद आप उसे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

राजस्थान की इस परीक्षा में शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2, 23 और 24 जुलाई को दो पारियों में आयोजित किया गया था। इसके लिए कम से कम 1400000 से भी अधिक उम्मीदवार ने अपना नाम पंजीकरण किया था। पेपर 1 के लिए 386508 अभ्यर्थी का नाम पंजीकरण था, जबकि पेपर दो के लिए 1257738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

REET 2022 Answer Key : बाल विकास से अधिकांश प्रश्न
इसी के साथ अगर देखा जाए तो इस बार का पेपर आसान से मध्यम था। बाल विकास से अधिकांश प्रश्न पूछे गए थे तथा ईवीएस और गणित के सवालों का स्तर मध्यम ही रखा गया था। देखा जाए तो गणित का सेक्शन थोड़ा मुश्किल था। उत्तर पुस्तिका (REET 2022 Answer Key) जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप से उत्तर कुंजी डाउनलोड भी कर सकते हैं।

- डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाने के बाद REET 2022 Answer Key का ऑप्शन दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद उत्तर कुंजी की पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- उसके नीचे डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दे और पीडीएफ डेक्सटॉप पर डाउनलोड कर ले।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बोर्ड पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करता है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया जाता है। इसके बाद बोर्ड फाइनल उत्तर पुस्तिका जारी करेगा। पिछले आंकड़ों को देखें तो फाइनल उत्तर पुस्तिका जारी होने के बाद 1 से 2 दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया गया था।