Rekha’s Niece : रेखा की तरह खूबसूरत है उनकी भांजी

Rekha’s Niece : रेखा 80 और 90 के दशक की एक बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रही है। रेखा की अदाओं और बेहतरीन अभी नए-नए हिंदी सिनेमा में एक बहुत बड़ा योगदान दिया है और रेखा की हर हिट फिल्म में उनके खूबसूरती और दमदार अभिनय के चर्चे आज भी होते हैं। रेखा के माता पिता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार रहे हैं।

रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1970 में आई फिल्म सावन भादो से की थी। रेखा की माता का नाम पुष्पावाली और पिता का नाम जेमिनी गणेशन था। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन था। रेखा के पिता के 3 महिलाओं के साथ संबंध थे जिसके चलते उनके पिता जेमिनी गणेशन के आठ संताने थी जिसमें सात बहने और एक भाई शामिल था। रेखा की अपने भाई बहनों से काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।

Rekha’s Niece : प्रिया देखने में बिल्कुल रेखा की तरह लगती है
रेखा की खूबसूरती के चर्चे तो उनके समय में काफी रहे हैं। रेखा की बहन का नाम कमला सेल्वाराज है और कमला की एक बेटी है जिसका नाम प्रिया है। प्रिया सेल्वाराज को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है क्योंकि प्रिया देखने में बिल्कुल रेखा की तरह लगती है और उनके नैन नक्श हुबहू रेखा से मिलते हैं। कमला रेखा की बहन हैं जिसकी फल स्वरुप प्रिया रेखा की भांजी (Rekha’s Niece) है। प्रिया को अपनी मासी रेखा से काफी कुछ हासिल हुआ है।

प्रिया रेखा की तरह ही लंबी चौड़ी रूप में अप्सरा और खूबसूरती की मूरत है। प्रिया (Rekha’s Niece) एक फिटनेस फ्रीक है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। प्रिया वीडियो के माध्यम से लोगों को योग का महत्व बताती है और उनके इंस्टाग्राम पर ज्यादातर तस्वीरें योग एक्सरसाइज से संबंधित है। प्रिया के सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है जो उन्हें बेहतरीन स्वास्थ्य टिप्स और योग के लिए फॉलो करते हैं।