Renu Singhi Of Jaipur : जयपुर की 57 वर्ष की महिला ने साइकिल प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्थापित किया है। इस रेसर का नाम रेणु सिंघी है। जीत के बाद में उन्हें कई तरह के सुपर नामों से बुलाया जाने लगा है। कोई उन्हें आयरन लेडी कहता है तो कोई सुपर दादी या सुपर नानी के नाम से बुलाता है। पिंक सिटी की रेणु सिंघी ने लंदन में आयोजित हुई एक साइकिल प्रतियोगिता में 1550 किलोमीटर साइकिल चलाकर विश्व जगत में, भारतीय महिलाओं की ताकत और जज्बे को सामने रखा है। रेणु ने 1900 साइकिलिस्ट को पीछे छोड़कर यह खिताब जीता है।
रेणु जयपुर की एक निजी कॉलेज में सलाहकार हैं। उन्होंने बताया कि 6 साल पहले एक दोस्त है उन्हें साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया था, इसके बाद उन्होंने साइकिल चलाना सिखा और आज वह नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा ले रही हैं, जीत भी रही हैं। सिंघी ने बताया कि, वह अब तक कई प्रतियोगिताओं में अपने हुनर के दमखम दिखा चुकी हैं।
Renu Singhi Of Jaipur : लंदन एडिनबर्ग लंदन-2022 में जीत हासिल की
लंदन में आयोजित हुई दुनियां की सबसे बड़ी साइकिल प्रतियोगिताओं में से एक लंदन एडिनबर्ग लंदन-2022 में उन्होंने जीत हासिल की है जो वाकई सराहनीय है। इस काम को हांसिल कर आयरन लेडी है ना केवल देश का नाम रोशन किया है, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं को प्रेरित नहीं किया है। ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली रेणु देश की पहली महिला।
बता दें रेणु जब जीत कर लौटी तो, उनके स्वागत के लिए जयपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साइकिल प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को इंग्लैंड की राजधानी लंदन से लेकर स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग से होते हुए यूके में 1550 किलोमीटर की साइकिलिंग का वापस नंबर पहुंचना था। इस पूरी रेस को खत्म करने के लिए 128 घंटे का समय दिया गया था। रेणु ने इस कठिन रेस को 124 घंटे और 32 मिनट में पूरा किया है।प्रतियोगिता में देश के 171 प्रतिभागी शामिल थे।