Bollywood

शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा के लिए ढूंढ लिया दूल्हा, जल्द इस शख्स से हो सकती है शादी

यह तो आप सभी जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सारी हस्तियों ने शादी कर ली है। खास करके हीरोइनें जैसे कि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा सभी अपनी मैरिज लाइफ को एंजॉय करते हुए आए दिन सुर्खियों में भी बनी रहती है। लेकिन अब हमें सुनने में आया है कि अब शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। यह तो आप सभी जानते हैं कि श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

 श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने आशिकी फिल्म में डेब्यू करके पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। यहां तक कि उनकी इस फिल्म ने बॉलीवुड में बहुत बड़ा धमाका भी कर दिया था। आप सभी जानते हैं कि श्रद्धा कपूर के पिता का नाम शक्ति कपूर है। लेकिन उन्होंने बिना अपने पिता का सहारा लिए भी एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर लिया है। यहां तक कि उन्हें किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। श्रद्धा की एक्टिंग से लेकर गाने को भी लोग काफी पसंद करते हैं।

 श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर भी बाकी अभिनेत्रियों की तरह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। हाल ही में कुछ समय पहले श्रद्धा कपूर का नाम जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर के साथ जोड़ा जा रहा था। हमारे सूत्रों से ऐसा पता चला था कि श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर दोनों रिलेशनशिप में है। लेकिन श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर को इन दोनों का रिश्ता बिल्कुल भी रास नहीं आया। यहां तक कि श्रद्धा कपूर ने अपने पिता की बिल्कुल भी नहीं सुनी और फरहान अख्तर को डेट करती रही।

 श्रद्धा कपूर
लेकिन देखा जाए तो फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर का यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं टिका रहा। इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और फिलहाल श्रद्धा कपूर सिंगल लाइफ जी रही है।

 श्रद्धा कपूर
हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि श्रद्धा कपूर किसी पॉलिटिशन या फिर किसी स्टार को डेट नहीं कर रही है, बल्कि वह प्रोफेशनल फोटोग्राफर के साथ रिलेशनशिप में है। उनका नाम रोहन श्रेष्ट बताया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि रोहन के पिता भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रोफेशनल फोटोग्राफर रह चुके हैं।

 श्रद्धा कपूर
अब देखा जाए तो रोहन ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है और शक्ति कपूर को अपनी बेटी का रोहन के साथ रिलेशनशिप में रहने से कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि श्रद्धा कपूर और रोहन यह दोनों बचपन के दोस्त हैं और अगर यह दोनों शादी करते हैं तो भी इनका रिश्ता अच्छे से चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker