सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के आखरी मुकाबले में श्रीलंका को 91 रनों के भारी अन्तर से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाज़ी के नज़ारे देखने को मिले। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने एक बार फिर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। उन्ही के चलते टीम इंडिया ने तीसरा टी20 इतने बड़े अंतराल से जीता। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में सूर्या ने 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, पारी की शुरुआत में ही ईशान किशन अपना विकेट खो बैठे। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने पारी को संभाला, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और वह 51 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के भी निकले।

Table of Contents

सूर्यकुमार यादव ने मिडिल ऑर्डर में लगाए 3 शतक

यह सूर्यकुमार यादव का तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक है। उन्होंने यह तीनों ही शतक मिडिल आर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में सूर्या ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 3 टी20 शतक जड़े हैं। वह ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर समेत 6 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ चुके हैं।

श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में सूर्या ने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस के साथ वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ बने। पहले नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं, जिन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा है। इतना ही नहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी सूर्या दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा 4 टी20 इंटरनेशनल शतक के साथ पहले स्थान पर हैं।

आपको बता दें श्रीलंका के खिलाफ शतक के साथ ही सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1500 रन पूरे करने वाले खिलाडी बन चुके हैं। उन्होंने 843 गेंदों का सामना करते हुए यह कीर्तिमान हासिल किया है, जो सबसे तेज है। इस मुकाबले में उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। वह भारत के लिए 45 मुकाबलों में 1578 रन बना चुके हैं।

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक:

रोहित शर्मा (भारत) – 4
सूर्यकुमार यादव (भारत) – 3
ग्लेन मैक्सवेल (भारत) – 3
कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) – 3

भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक

रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017) – 35 गेंद
सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका (2023) – 45 गेंद
केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज (2016) – 46 गेंद
सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड (2022) – 48 गेंद
सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड (20220) – 49 गेंद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *