तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, हुई ऐसी हालत

0
39
Germany

तारक मेहता उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता का जर्मनी की सड़कों पर एक्सीडेंट हो गया। इस बात की जानकारी मुनमुन दत्ता ने खुद अपनी सोशल आईडी पर अपने फैंस के लिए शेयर की है। मुनमुन दत्ता इन दिनों जर्मनी में अपनी छुट्टियां मना रही थी।

मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट 

21 नवंबर के दिन मुनमुन दत्ता ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उसमें साफ साफ नजर आ रहा था कि मुनमुन दत्ता का एक्सीडेंट हो गया है। यहां तक कि उन्होंने कैप्शन में भी लिखा था कि जर्मनी में एक छोटा सा हादसा हो गया है। उनका कहना है कि उनके बाएं घुटने में चोट लग गई है, जिसे ठीक होने में काफी वक्त लगेगा। मुनमुन दत्ता चाहती है कि वह जल्द से जल्द अपने घर पहुंच जाए।

मुनमुन दत्ता ने अपने सारे फैन को बताया कि उनका जर्मनी की सड़कों पर छोटा सा हादसा हो गया है. जिस वजह से वह काफी दुखी है और अब उन्हें अपनी छुट्टियां खत्म करके जल्द से जल्द घर आना है। वहीं दूसरी ओर जब से मुनमुन दत्ता के फैंस को इस बारे में पता चला है कि उनका एक्सीडेंट हो गया, तब से वह सभी फैन मुनमुन दत्ता के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

स्विजरलैंड में की खूब मस्ती 

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता जर्मनी से पहले स्विजरलैंड में अपनी छुट्टियां मना चुकी है। मुनमुन दत्ता ने स्विट्जरलैंड में अपनी छुट्टियां मनाते हुए कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें साफ साफ नजर आ रहा है कि वह अपनी छुट्टियों को कितना ज्यादा इंजॉय कर रही है। अपनी छुट्टियां इंजॉय करते हुए ही उनका एक्सीडेंट हो गया। जिस वजह से अब उन्हें जल्द से जल्द घर आना पड़ रहा है। मुनमुन दत्ता इस बात से दुखी है कि वह अपनी छुट्टियां बीच में ही खत्म कर रही है। हमारे सूत्रों से यह पता चला है कि मुनमुन दत्ता अपने काम से छुट्टी लेकर ही घूमने के लिए बाहर आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here