हर रोज ठंड लगने का ये है मुख्य कारण!! आज ही करें उपाय

कई बार ऐसा होता है कि सोते वक्त हमें अचानक से ठंड लगने लगती है जिस वजह से हमारी नींद खुल जाती है और हम दोबारा सो नहीं पाते। नींद पूरी ना होने के कारण जब आप सुबह उठकर ऑफिस जाते हैं तो आप बड़ा ही आलसी और भारीपन सा महसूस करने लगते हैं। यहां तक कि हमें किसी प्रकार का काम करने का मन नहीं करता है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि हमें रात को सोते वक्त अचानक से ठंड क्यों लगने लगती है? तो आज हम आपको बताएंगे कि रात को सोते वक्त अचानक हमें ठंड क्यों लगने लगती है उसकी क्या वजह है।
अच्छी नींद के लिए क्या करें?
हमारे डॉक्टरों का ऐसा कहना है कि हमें रात को वक्त पर सो जाना चाहिए और सोने से कुछ समय पहले ही फोन लैपटॉप टीवी से हमें दूरी बना लेनी चाहिए। अगर आप सोने से पहले फोन चलाएंगे तो फिर आपको नींद नहीं आएगी और हमें सोने में तकलीफ होगी। ऐसे ही सोने से पहले कभी भी चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए क्योंकि चाय या कॉफी से हमारी नींद उड़ जाती है।
रात को सोने से पहले क्या करना चाहिए?
हमारे से डॉक्टरों का ऐसा कहना है कि हमें सोने से पहले भरपेट पानी पी लेना चाहिए ताकि आपको अच्छे से नींद आ सके। अगर आप भरपेट पानी पी लेंगे तो आपकी त्वचा, पेट और शरीर तंदुरुस्त रहेगा। इसलिए आपको सोने से पहले पानी पी लेना चाहिए।
रात को पानी पीने का फायदा?
ऐसा कहा जाता है कि अगर आप रात को सोने से पहले पेट भर कर पानी पीते हैं तो यह पानी आपके लिए एक वरदान जैसा साबित होगा। यहां तक कि हमारे रूम टेंपरेचर के हिसाब से हम पानी पी लेंगे तो सुबह हमारी त्वचा अच्छे से चमकदार नजर आने लगेगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आपका पेट भी अच्छी तरह से साफ हो जाएगा और आप अपने आप को हष्ट पुष्ट महसूस करेंगे।
रिसर्च क्या कहता है?
डॉक्टरों का ऐसा कहना है कि हम अपने रूम टेंपरेचर की हिसाब से पानी पीते हैं तो हमारे शरीर का तापमान कंट्रोल में बना रहता है। इस वजह से हमारा पूरा शरीर हाइड्रेट हो जाता है। सूत्रों से ऐसा पता चला है कि अगर हमारे शरीर का तापमान ठीक नहीं रहता है तो हमें ठंड या गर्मी महसूस होने लगती है। इसीलिए डॉक्टरों का कहना है कि सोने से पहले हमें पानी पी लेना चाहिए ताकि हमारे शरीर का तापमान सही लेवल पर बना रहे।