गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन करने से आपको ठंडक मिलती है. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। पुदीने की चटनी गर्मियों में खूब खाई जाती है. लेकिन अगर आपको कुछ ऐसा पीने का मन करता है जो आपको अंदर से ठंडक दे और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो तो आप पुदीने का स्वादिष्ट जलजीरा बना कर पी सकते हैं.
इसका टेस्ट इतना अच्छा होता है कि बच्चा हो या बड़ा हर कोई इसे खूब पसंद करता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से आप खुद को डिहाइड्रेट होने से भी बचा सकते हैं। अगर आप बाहर से आ रहे हैं या आपके घर कोई आने वाला है तो आप पुदीने से जल्दी से एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक बना सकते हैं।
खतरनाक चुटकुले : देर रात एक husband-wife पार्टी से लौट रहे थे,road में पुलिस…..
आज के इस लेख में हम पुदीना जलजीरा बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप अपने घर पर जलजीरा कैसे बना सकते हैं। आप इसका पेस्ट बनाकर फ्रिज में भी रख सकते हैं और जब आपका मन करे तब आप इसे बना कर पी सकते हैं.
पुदीना जलजीरा: सामग्री
- 400 ग्राम चीनी
- 200 मिली पानी
- 1 कप पुदीने के पत्ते
- 1 बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच सेंधा नमक
- कुछ बड़े चम्मच हरा रंग (वैकल्पिक)
- बर्फ का टुकड़ा
Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा ब्लैक थाई-हाई स्लिट गाउन में ढाया कहर, फैंस बोले-उफ्फ….
व्यंजन विधि
- पुदीना जलजीरा पुदीना जलजीरा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- जब चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए तो इसमें पुदीने के पत्ते, जीरा पाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें.
- इसके बाद इसमें सेंधा नमक, हरा रंग डालकर कुछ सेकेंड तक उबालें.
- अब आपका जलजीरा पेस्ट तैयार है इसे छान कर किसी कांच के बर्तन में रख लें।
- जब आपके घर कोई मेहमान आए तो आप इस तैयार पेस्ट का 1 चम्मच सर्विंग गिलास में डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें पानी मिला लें और नींबू का रस भी मिला लें।
- अब ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और पुदीने की पत्तियों के साथ नींबू की स्लाइस से गार्निश करें और घर आए मेहमानों को सर्व करें।