चन्द्रमा का एक और वीडियो आया सामने,नजारा देख रह जाएगे हैरान ,वीडियो

    0
    30
    chndryan 3

    चंद्रयान-3 मिशन- चंद्रयान-3 की लैंडिंग अब करीब है और इसरो 23 अगस्त की शाम को इसे अंजाम देगा. जैसे-जैसे चंद्रयान 3 चंद्रमा के करीब पहुंच रहा है, इसरो लगातार इसके बारे में अपडेट दे रहा है।

    पहले इसरो ने विक्रम लैंडर से ली गई तस्वीरें दिखाईं, अब लैंडर के कैमरे से लिया गया वीडियो शेयर किया है. आप भी देखिये ये वीडियो.

    लैंडर कैमरे की तस्वीरें

    चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे कैमरे से तस्वीरें इसरो को भेजी जा रही हैं। यह कैमरा आपको बताएगा कि उतरने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है। बहरहाल, अब देशवासियों को 23 अगस्त का इंतजार है जब इसरो एक नया इतिहास रचने के करीब होगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो योजना के मुताबिक अंतरिक्ष यान 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसरो का अभियान अब तक सफल रहा है और उम्मीद है कि इस बार करोड़ों देशवासियों की दुआओं से उसकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।

    बता दें कि चंद्रयान का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार दोपहर 1.50 बजे पूरा हुआ। इसके बाद चंद्रमा से लैंडर की न्यूनतम दूरी 25 किमी और अधिकतम दूरी 134 किमी है। डीबूस्टिंग में, अंतरिक्ष यान धीमा हो जाता है। अब इसी दूरी से चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह पर उतारने की कोशिश की जाएगी. इस लैंडिंग के चार चरण होंगे और इससे तय होगा कि विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक लैंड करेगा या नहीं।