भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे लखनऊ में खेला गया, इस मैच में बारिश की वजह से वर्ष में कटौती करनी पड़ी। 40-40 ओवर के इस मुकाबले में टीम इंडिया को 9 रनो से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा वनडे रांची में खेला जायेगा, जिसके लिए टीमें यहाँ पहुँच गयी है। टीम इंडिया को हर हाल में दूसरा वनडे जीतना होगा वरना उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी।
बात करें रांची के मौसम की तो मौसम के मिजाज को देखते हुए इस मैच में भी बारिश बाधा डाल सकती है। रांची में दूसरे वनडे के दौरान बारिश दोनों टीमों के लिए आफत बन सकती है। रविवार को दिन के समय रांची में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन शाम में बारिश की संभावना जताई जा रही है। रांची में रविवार को 25 फीसदी संभावना है बारिश होने की।
Also Read : शिखर धवन की नज़रें वनडे वर्ल्ड कप पर, वर्ल्ड कप 2023 में खेलने की ज़ाहिर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे
इस तरह दूसरे मैच में भी बारिश दखल पैदा कर सकती है और मैच में रुकावट आ सकती है। रांची में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। दोपहर में यहां 75 फीसदी तक ह्यूमिडिटी रहने की संभावना है। तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की सम्भावना है।
अब तक यहां भारत ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में भारत को जीत हासिल हुई है और दो में हार का सामना करना पड़ा। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से शिकस्त दी थी। लेकिन वनडे सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 0-1 से पिछे चल रही है।